शुभता लाती है तुलसी, अपनाएं आसान उपाय...

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तुलसी का पौधा अति पवित्र माना गया है। जिस घर में तुलसी का पौधा होता है वहां कभी भी वास्तु दोष नही होता। घर-परिवार से कलह अशांति दूर रहती है। तुलसी विष्णुप्रिय मानी गई है। तुलसी का पौधा पवित्रता लाने वाला कहा गया है।
तुलसी का सेवन करने से आयुर्वेदिक लाभ प्राप्त होने के साथ ही देवी-देवताओं की कृपा भी प्राप्त होती है। तुलसी का पौघा पूजन में पवित्रता का प्रतीक माना गया है। कध्हा जाता है कि जहां भी यह पौधा होता है वहां मां लक्ष्मी भी अपनी कृपा बरसाती हैं और घर परिवार हमेशा धन-धान्य से संपन्न रहता है।
चीनी और दही के साथ तुलसी के पत्तों का सेवन अतिशुभ माना गया है। घर से निकलते वक्त तुलसी के पत्ते का सेवन दही के साथ करने से कार्य शुभ होते हैं।
जल में तुलसी के पत्ते अर्थात तुलसीदल डालकर स्नान करने से तीर्थों में स्नान का पुण्य प्राप्त होता है। ऐसा करने वाला व्यक्ति समस्त यज्ञों में बैठने का अधिकारी होता है। उसे विशेष पुण्यों की प्राप्ति होती है।
तुलसी का सेवन करने से शरीर उर्जावान बना रहता है मन में नकारात्मक विचार नही आते। किसी भी तरह का मानसिक तनाव नही होता। मन शांत रहता है जिससे सभी कार्य सिद्ध होते हैं।
पुराणों में तुलसी को अतिपवित्र बताया गया है। तुलसी की मंजिरी भी उतनी ही पवित्र एवं उपयोगी मानी गई है। जिसकी वजह से इसका उपयोग पूजन इत्यादि में खासतौर पर होता है।
तुलसी का पूजन कर प्रतिदिन दीपक रखने से घर में सदैव ही सकारात्मक उर्जा का आगमन होता है। किसी भी तरह की नकारात्मकता परिवार में प्रवेश नही करती। तुलसी का पौधा सदैव ही घर के मुख्य दरवाजे पर लगाने का प्रयास करना चाहिए। ऐसी करने से किसी भी तरह की बुरी एवं परिवार के सदस्यों को नुकसान पहुंचाने वाली नकारात्मक शक्तियां घर में प्रवेश नही कर पाती।
Created On :   1 Feb 2018 10:46 AM IST