सुबह उठते ही इस मंत्र के जाप से बनते चले जाएंगे दिनभर के सभी काम

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सुबह उठते ही मन सबसे पहला विचार आता है कि सुबह की शुरुआत किसका चेहरा, या ऐसी क्या चीज देखकर करें जिससे पूरा दिन अच्छा बीते। इसके लिए हम कोशिश करते हैं कि सुबह उठते ही कुछ ऐसा देखें जो हमारे लिए शुभ हो। हमारे घर परिवार में सुख-शांति आए। इसके लिए शास्त्रों में भी उपाय बताया गया है। शास्त्रों में बताया गया है कि हमें उठते से ही सबसे पहले अपने हाथों की हथेलियां देखना चाहिए। जिससे दिन शुभ होता है। कहा जाता है कि हाथों की लकीरों में हमारी किस्मत होती है।
शास्त्रों में बताया गया है कि हाथों में सृष्टि के रचनाकार ब्रह्मा, धन की देवी लक्ष्मी और सुख-समृद्धि की देवी सरस्वती तीनों का वास होता है। इसलिए सुबह-सुबह अपनी हाथों की हथेलियों को देखना शुभ माना जाता है। संसार का सारा पराक्रम, वैभव, शिक्षा हमें हाथों के जरिए ही मिलती है। इसलिए दिन की शुरुआत हमारी अच्छी होती है तो पूरा दिन अच्छा ही बीतता है। इसके लिए जरूरी है कि सुबह-सुबह उठकर ऐसे काम करें जो आपको पूरा दिन ऊर्जावान बनाएं।
शास्त्रों के अनुसार सुबह आंख खुलते ही अपनी हथेलियों को एकसाथ मिलाकर अपने सामने लाएं और उनके दर्शन करें। हथेली देखने से पहले किसी भी चीज या वस्तु को ना देखें। जैसे ही आप हथेली देखें तो इसके बाद इस मंत्र का जप केवल एक बार जाप करें।
"कराग्रे वसते लक्ष्मीः, कर मध्ये सरस्वती।
करमूले तू गोविंदः, प्रभाते कर दर्शनम्।।"
अर्थात्
हथेलियों के अग्रभाग में भगवती लक्ष्मी, मध्य भाग में विद्यादात्री सरस्वती
और मूल भाग में भगवान गोविन्द (ब्रह्मा) का निवास है, मैं अपनी हथेलियों में इनका दर्शन करता/करती हूं।
ध्यान रहे कि इस मंत्र का जाप करते समय आपको केवल हथेली की ओर ही देखना है और फिर मंत्र उच्चारण समाप्त होते ही हथेलियों को परस्पर घर्षण करके उन्हें अपने चेहरे पर लगाना है। इससे आप ऊर्जा से भर जाएंगे और आप अपने भीतर एक पॉजिटिव एनर्जी महसूस करेंगे। मान्यता है कि ऐसा करने से हम सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त कर लेते हैं, और जब दिन की शुरुआत ही भगवान के नाम से होगी तो दिन दिन भी मंगलमय ही होता है।
Created On :   9 May 2018 4:03 PM IST