अपनी राशि के अनुसार चुनें पेशा तो मिलेगी सफलता

Choose work according to your zodiac status, you will get success
अपनी राशि के अनुसार चुनें पेशा तो मिलेगी सफलता
अपनी राशि के अनुसार चुनें पेशा तो मिलेगी सफलता

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष में अपने सही काम का चयन करने या चुनने के लिए जन्म कुण्डली में स्थित ग्रहों तथा नक्षत्र की स्थिति एवं दसवें भाव का विश्लेषण किया जाता है। कुण्डली में दसवां भाव कर्मभाव होता है। यह दसवां भाव हमारे कर्म क्षेत्र के विषय में बताता है। ज्योतिष विज्ञान में राशि के अनुसार कार्य व व्यवसाय को राशि अनुसार बताया गया है। 

यदि आप अपनी राशि के अनुसार अपने प्रोफेशन या कार्य का चयन करते हैं तो आपको उस कार्य में अधिक सफलता मिलेगी। ऐसा इसलिए संभव है क्योंकि ज्योतिष शास्त्र जातक की रुचि, बौद्धिक प्रतिभा और उसकी वास्तविक क्षमता का सटीक अध्ययन उसकी जन्म कुंडली के आधार पर करता है। इसलिए राशि के अनुसार व्यवसाय अथवा कार्य क्षेत्र का चयन करना बहुत सार्थक होता है। तो आइए जानते हैं किस राशि वालों को कौन सा कार्य करना चाहिए, जिसमें मिलेगी सफलता...

मेष राशि  
मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह होता है और मंगल ग्रह साहस और ऊर्जा का कारक होता है। अतः मेष राशि वालों के लिए इंजीनियरिंग, सैन्य और पुलिस क्षेत्र सही रहता है। इसके अलावा वकालत, चिकित्सक, ड्राइविंग, जौहरी और कम्प्यूटर क्षेत्र जैसे व्यवसाय में आपको सफलता प्राप्त होती है।

वृषभ राशि  
वृषभ राशि का स्वामी शुक्र होता है और शुक्र ग्रह दाम्पत्य जीवन, पार्टनर, वैभव आदि का कारक होता है। इसलिए वृष राशि के जातकों के लिए कला, विलासिता की वस्तुएं, पेंटिंग, गायक, नृत्य, संगीत, सिनेमा, अभिनय, फैशन आदि क्षेत्र अनुकूल होते हैं। वृषभ राशि के लिए कृषि, धातु, होटल आदि से संबंधित व्यवसाय शुभ होता है।

मिथुन राशि  
मिथुन राशि का स्वामी बुद्ध होता है और बुद्ध ग्रह संवाद, गणित, कॉमर्स और बुद्धि का कारक होता है। मिथुन राशि के अनुसार आपको बैंकिंग, लिपिक, लेखन, मीडिया रिपोर्टर, संपादन, भाषा विशेषज्ञ अनुवादक को अपना कार्य क्षेत्र चुनना चाहिए। इन क्षेत्रों में आप सफलता की ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे।

कर्क राशि  
कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा होता है। चंद्र ग्रह मन और माता का कारक होता है। कर्क राशि वाले जातक जल व कांच से सबंधित कार्यों में सफलता प्राप्त करते हैं। इसलिए आपको शीतल पेय, लांडरी, नाविक, डेयरी फार्म, होटल व्यवसाय, बर्फ, जहाज, रसायन विज्ञान सुगंधित पदार्थ, अगरबत्ती, फोटोग्राफी, चित्रकारी, पुरातत्व, इतिहास सामाजिक कार्यकर्ता आदि व्यवसाय आदि क्षेत्रों को चुनना चाहिए। 

सिंह राशि 
सिंह राशि का स्वामी सूर्य ग्रह होता है। सूर्य ग्रह पद-प्रतिष्ठा, आत्मा, पिता, लीडर आदि का कारक होता है। सिंह लग्न के जातकों को राजनीतिक, प्रशासनिक, अधिकारी वर्ग, शासकीय पद पर कार्य करना चाहिए। इसके अलावा औषधि, स्टाक एक्सचेंज कपड़ा, रूई, कागज, स्टेशनरी, घास, फल से संबंधित व्यवसाय में आपको सफलता मिलेगी।

कन्या राशि 
कन्या राशि का स्वामी बुद्ध होता है। यह संवाद, बुद्धि, वाणी, गणित, ज्योतिष आदि का कारक होता है। इसलिए कन्या राशि के जातकों को ज्योतिष, वायु, अध्ययन, अध्यापन, शिक्षक, खुदरा, विक्रेता, लिपिक, रुपयों का लेन-देन, स्वागतकर्ता, बस ड्राइवर, रेडियो-टेलीविजन के कलाकार, नोटरी, कम्प्यूटर आदि क्षेत्रों को अपना करियर बनाना चाहिए।

तुला राशि  
तुला राशि का स्वामी शुक्र ग्रह होता है। वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह योवन, सुंदरता, आभूषण, ऐश्वर्य, काम शास्त्र, रतिक्रिया आदि का कारक होता है। तुला राशि के जातकों को मनोचिकित्सक, अन्वेषक, जासूस, बही खाता रखने वाला, खजांची, बैंक क्लर्क, टाइपिस्ट, लेखा परीक्षक, पशुओं से उत्पन्न वस्तुएं जैसे दूध, घी, ऊन, शहद, चमड़ा आदि का काम करना चाहिए।

वृश्चिक राशि  
वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल ग्रह होता है। मंगल को ऊर्जा, साहस, मकान, भूमि आदि का कारक ग्रह माना जाता है। वृश्चिक राशि वालों को अपने करियर में सफलता पाने के लिए केमिस्ट,  डॉक्टर,  वकील,  इंजीनियर, भवन निर्माण, मार्केटिंग, देश सेवा, टेलीफोन,  विद्युत खनिज तेल, नमक, औषधि, घड़ी, रेडियो, दार्शनिक, जासूस आदि क्षेत्रों को करियर बनाना चाहिए।

धनु राशि  
धनु राशि का स्वामी गुरु होता है। बृहस्पति ग्रह को गुरु, ज्ञान, सुख, देवता, मित्र, पुत्र आदि का कारक ग्रह माना जाता है। धनु राशि के जातकों के लिए अध्यापन, लेखक, संपादक, शिक्षा विभाग, कानून, वकालत, लेखन, कार्य, क्लर्क, उपदेशक, स्वतंत्रता सेनानी,  दार्शनिक, धर्म सुधारक, प्रकाशन, दलाल, आयात-निर्यात, खाद्य पदार्थ, चमड़े का व्यापार, बैंकर आदि क्षेत्रों में अपना करियर बनाना चाहिए।

मकर राशि  
मकर राशि का स्वामी शनि होता है। शनि ग्रह शस्त्र, यात्रा, चाकरी, भैंस, ऊँट, घोड़ा, हाथी, शिल्प, नीलम आदि का कारक होता है। मकर राशि वाले जातकों को प्रबंधन, बीमा विभाग, बिजली, कमिशन, मशीनरी, ठेकेदारी, सट्टा, आयात-निर्यात, रेडीमेड कपड़ा, राजनीतिक, खिलौना, खनन, वन उत्पाद, बागवानी क्षेत्रों को अपना करियर बनाना चाहिए।

कुंभ राशि  
कुंभ राशि का स्वामी शनि होता है। शनि ग्रह को शस्त्र, यात्रा, चाकरी, शिल्प, नीलम आदि का कारक ग्रह माना जाता है। इसलिए कुंभ राशि के जातकों को इससे संबंधित व्यवसायों या काम को प्राथमिकता देनी चाहिए। इसके साथ ही आपको शोध कार्य,  शिक्षण कार्य,  ज्योतिष-तांत्रिक, प्राकृतिक, उपचारक, दार्शनिक, चिकित्सकीय, कम्प्यूटर, वायुयान, मैकेनिक, बीमा, ठेकेदारी आदि क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

मीन राशि 
मीन राशि का स्वामी गुरू होता है। बृहस्पति ग्रह को गुरु, ज्ञान, सुख, देवता, मित्र, पुत्र आदि का कारक माना जाता है। अतः मीन राशि के जातकों को लेखन, सम्पादन, अध्यापन, लिपिक, पानी, अनाज, दलाली, शेयर, मछली, कमीशन, एजेंट, आयात-निर्यात, कोरियोग्राफी आदि क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहिए।

Created On :   23 Dec 2018 11:44 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story