दूर करना चाहते हैं बीमारी और पैसों की तंगी तो करें ये उपाय

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वक्त के साथ जरूरतें बढ़ना आम बात है, लेकिन जरूरतों और परिवार के साथ ही यदि आमदानी ना बढ़े तो स्थिति बेहद बुरी होती है। ऐसी स्थिति में बढ़ती चिंता की वजह से बीमारियां भी बढ़ने लगती हैं। परिवार के मुखिया इस स्थिति से सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं।
ये परिस्थितियां नकारात्मकता का भाव पैदा करने लगती हैं। यदि आप भी ऐसी ही समस्याओं से जूझ रहे हैं और चाहकर भी आपकी परेशानियों का हल नही निकल रहा तो यहां हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जो आपकी मुश्किलों को दूर करने में आपकी मदद करेंगे। इन उपायों को करने से कुछ ही दिनों में आपकी सभी प्राॅब्लम्स दूर हो जाएंगी।
पूजा के बाद धूनी देना
पूजा के बाद अक्सर धूनी देते हुए लोगों को देखा जाता है। ये एक प्राचीन परंपरा है। जिसका पालन यज्ञ, अनुष्ठान आदि में भी किया जाता रहा है। ये शांति एवं प्रसन्नता प्रदान करने वाला बताया गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है। गुग्गल की धूनी देना बेहद शुभ बताया गया है। ये सेहत के लिए भी उत्तम होता है। घर में फैली बीमारियां भी इससे इससे दूर होती हैं।
इन चीजों को करें शामिल
घर परिवार में लगातार काम बिगड़ने से नकारात्मक ऊर्जा फैलने लगती है। सबसे पहले इसे दूर करना आवश्यक है। इसके लिए आप प्रातः स्नान कर पहले सूर्य को अर्घ्य दें उसके पश्चात लोबान, कर्पूर, गुग्गल, देशी घी, चंदन को मिलाकर गाय के कंड पर धूनी लगाएं। इस धूनी को पूरे घर में घुमा दें। इससे नकारात्मकता का नाश होता है सकारात्मक शक्तियां घर में प्रवेश करती हैं। इस धूनी की सुगंध मन शांत करने वाली बतायी गई है।
यदि आप प्रतिदिन इस क्रिया को अपनाते हैं तो धन संबंधी समस्या दूर होने के साथ ही रोगों का भी नाश होता है और देवता प्रसन्न होते हैं।

Created On :   29 Nov 2017 10:45 AM IST