दिन के अनुसार करें शुभ कार्य, जानें हर दिन का महत्व

Din ke anusar kren kam or work and worship according the days
दिन के अनुसार करें शुभ कार्य, जानें हर दिन का महत्व
दिन के अनुसार करें शुभ कार्य, जानें हर दिन का महत्व

 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। किसी भी काम को करने के लिए दिन एवं मुहूर्त जाता है। ऐसा करना सभी के लिए लाभकारी होता है। कहा जाता है कि शुभ मुहूर्त में कार्य करने से मनुष्य को उसकी शुभता का फल भी प्राप्त होता है और सबकुछ मंगल ही मंगल होता है। इसके लिए दिन का भी विशेष महत्व होता है। यहां हम आपको दिन के अनुसार ही कार्य करने के बारे में बताने जा रहे हैं...

 

रविवार का दिन सूर्य का बताया गया है अतः इस दिन क्रय-विक्रय, लेन-देन, हवन यज्ञ, मंत्रोपदेश, राजसेवा, गाना बजाना, नवीन वाहन का पहली बार इस्तेमाल आदि कार्य किए जा सकते हैं।

 

सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ का है इसे तो सामान्य रूप से ही शुभ बताया जाता है। इस दिन पौधे लगाना, यज्ञ करना, नवीन वस्त्रादि खरीदना व धारण करना, नवीन वाहनों या गहनों की खरीदी करना, रत्न धारण करना भी शुभ होता है। 

 

मंगलवार का दिन बजरंगबली का है। अतः यह दिन सभी कार्यों के लिए उत्तम नही माना जाता। किंतु यदि आप किसी अच्छी चीज का सेवन करना चाहते हैं तो ये दिन उर्पयुक्त है। 


बुधवार, गणपति का दिन है। इस दिन कला कौशल से जुड़े कार्यों को करना चाहिए। धातु से जुड़े अनेक प्रकार के कार्य या नवीन नौकरी को प्रारंभ भी इस दिन किया जा सकता है। 


गुरूवार, भगवान विष्णु वे देवगुरू बृहस्पति का माना गया है। इस दिन धार्मिक कार्यों को करना। नवीन वस्त्र आदि धारण करना, यज्ञ हवन करना, नवग्रह पूजा भी की जा सकती है। 


शुक्रवार, मां लक्ष्मी का दिन अनेक कार्यों के लिए मंगलकारी माना गया है। जमीन जायदाद, प्राॅपर्टी, वस्त्र अलंकार, गहने, वाणिज्य व्यवसाय से जुड़े कार्य भी किए जा सकते हैं। हर किसी के लिए ये दिन शुभकारी ही सिद्ध होता है। 


शनिवार, शनिदेव का दिन है इस दिन के बारे में कहा गया है कि इस दिन झूठ बोलना, पापकर्म करना, नए नौकर को रखना, शस्त्र खरीदना आदि कार्यों को करने से हानि नही है। यदि इस दिन कोई शुभ मुहूर्त या विशेष योग बन रहा है तो किसी विशेषज्ञ के मार्गदर्शन में ही कार्य करना चाहिए। 

Created On :   21 Feb 2018 2:35 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story