अगर आपको भी मिलें ये संकेत तो हो जाएं सावधान

Do these Very Easy Totke Or Tips Or Upay for the good life
अगर आपको भी मिलें ये संकेत तो हो जाएं सावधान
अगर आपको भी मिलें ये संकेत तो हो जाएं सावधान

 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कई बार हम अपने दैनिक जीवन में ऐसे कार्यों को अंजाने में कर देते हैं, जो हमें भविष्य का संकेत देते हैं, किंतु अक्सर हमें इनके बारे में पता नही होता। ये संकेत हमें बताते हैं कि यदि आप किसी भी तरह की गलती करने वाले हैं तो सावधान हो जाइए। यहां हम आपको ऐसे ही संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं...


1. भारतीय ज्योतिष शास्‍त्र के अनुसार नमक स्वाद का प्रतीक है, किंतु इसका गिरना शुभ नही माना जाता। यदि नमक गिर जाए तो यह चंद्रमा और शुक्र के कमजोर होने का संकेत है। ऐसी स्थिति में आपके प्रेम संबंध बिगड़ सकते हैं या फिर वैवाहिक जीवन में भी कष्टों का सामना करना पड़ता है। 

 

2. यदि भोजन पकाते या परोसते वक्त काली मिर्च गिर जाए तो ये भी संकेत है आपके किसी निकट संबंधी से संबंधों के बिगड़ने का।  खाद्य पदार्थ अर्थात गेहूं, चावल या अन्य सब्जियां गिर जाएं तो ये सूचक है कि देवी लक्ष्मी आपके घर से जाने वाली हैं। देवी अन्नपूर्णा भी कुपित हैं। ये उनके रुष्ट होने का संकेत और दरिद्रता की निशानी मानी जाती है। 
 

3. खाना पकाते वक्त तेल का गिरना भी अशुभ संकेत है। यह भी दरिद्रता का संकेत है। परिवार कर्ज से परेशान हो सकता है। यह किसी मुसीबत के आने का संकेत है। 
 

4.पूजा की थाली, सिंदूर गिरना भी शुभ नही माना जाता। ये किसी दुर्घटना का संकेत है। ये पति पर मुसीबत कर संकेत माना जाता है। ऐसा होने पर आप अपने आराध्य से मुसीबत टालने के लिए प्रार्थना करें। 


5. पूजन के दौरान यदि अचानक ही दीपक बुझे तो ये बहुत ही बड़ी विपत्ति की सूचना देता है। ऐसे संकेत मिलने पर आपको सावधान हो जाना चाहिए और इनके निवारण के उपाय करना चाहिए। ऐसी स्थिति में आप किसी विशेषज्ञ से भी मार्गदर्शन ले सकते हैं।

Created On :   16 Feb 2018 3:51 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story