क्या आपको पाता है पूजा में क्यों प्रयोग होता है गेंदे का फूल?

Do you know why Marigold is used in worship?know its significance
क्या आपको पाता है पूजा में क्यों प्रयोग होता है गेंदे का फूल?
क्या आपको पाता है पूजा में क्यों प्रयोग होता है गेंदे का फूल?

डिजिटल डेस्क । आपने अधिकतर मंदिरों में या फिर किसी अन्य जगह पूजा आयोजनों में गेंदे के फूल या माला का उपयोग होते देखा होगा। आपके घर में भी आपने जब कोई धार्मिक कार्य संपन्न किया गया होगा तो भी आप गेंदे के फूल से बनी माला लाए होंगे। वैसे गुलाब के फूल भी पूजा में उपयोग होते हैं, लेकिन क्या कभी आपने पूजा में गेंदे के फूलों की महत्ता के विषय में सोचा है? अगर नहीं सोचा या कहीं से इस प्रश्न का उत्तर नहीं मिला तो हम आपको बताते हैं, इसका वो उत्तर जो हमारे पौराणिक ग्रंथों में उपलब्ध है।

आपको बता दें की गेंदे के फूलों की सबसे खास बात ये है कि मनुष्य के अहंकार को कम करता है और फूल का केसरिया रंग त्याग और मोह-माय से दूरी को दर्शाता है। गेंदे के फूल की अनगिनत पत्तियां एक ही बीज के सहारे आपस में जुड़ी रहती हैं, जो कि अपने आप में एक विशेष बात है। ये फूल व्यक्ति को अच्छे नेता के गुण भी बताता है कि कैसे एक अच्छा नेता हजारों लोगों को अपने साथ रखकर, अपने साथ जोड़कर चल सकता है।

 

संबंधित इमेज

 

अन्य जितने भी फूल हैं, उन सभी में गेंदे का फूल एकमात्र ऐसा फूल है, जो अपनी एक छोटी सी पत्ती के सहारे भी बढ़ या पैदा हो जाता है। ये आत्मा की विशेषता को दर्शाता है, कि कैसे आत्मा कभी नहीं मरती वह बस शरीर बदलती है और अलग-अलग रूपों में फिर आ जाती है।

 

संबंधित इमेज

 

गेंदे के फूलों की तोरन या वंदनवार मुख्य दरवाजे के बाहर लटकाना भी शुभ माना जाता है। मान्यतानुसार गेंदे के फूल नकारात्मकता को रोकने में सहायक होते हैं, घर के बाहर इन्हें लगाकार आप इन बुरी ऊर्जाओं से मुक्ति पा सकते हैं। गेंदे के फूल की पत्तियां जब पूरी तरह मुरझा या सूख जाती हैं, तब भी उनकी सुगंध नहीं जाती है। ये उस स्थिति को दर्शाती हैं जब हम पूरी तरह टूट चुके होते हैं या वृद्धावस्था में जब हमारे नियंत्रण में कुछ नहीं रहता, तब किस तरह हमें अपनी खुशबू और अपने धीरज को नहीं खोना चाहिए।
 

Created On :   24 May 2018 12:16 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story