विशेष एवं शुभ योग में आ रही है महाशिवरात्रि, जानें मुहूर्त

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सामान्य रूप से शिव की आराधना का मुहूर्त आठों दिन हर एक प्रहर में होता है, किंतु विशेष अवसरों पर इसका विशेष महत्व होता है। इस बार 13 व 14 फरवरी ऐसा ही विशेष अवसर एवं मुहूर्त है, जो सालों में एक बार देखने मिलता है। इस बार महाशिवरात्रि का मुहूर्त 13 फरवरी से प्रारंभ हो रहा है जबकि इसी दिन भौम प्रदोष व्रत भी है, जो कि महादेव को ही समर्पित है।
लगातार 4 दिनों तक शिव पूजा का मुहूर्त शिवरात्रि फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाई जाती है। इस बार प्रदोष व्रत का मुहूर्त 12 फरवरी 2018 को रात 8.07 बजे से प्रारंभ होगा, जो कि 13 फरवरी की रात 10.38 तक मान्य होगा। इसी बीच महाशिवरात्रि की शुभ तिथि प्रारंभ हो जाएगी, जो कि 15 फरवरी 12.48 बजे समाप्त होगी। इस तरह शिव के पूजन का मुहूर्त इस वर्ष लगातार 4 दिनों तक होगा। सर्वार्थ सिद्धि योग का यह समय अत्यंत ही दुर्लभ माना जा रहा है।
साल में सबसे श्रेष्ठ
साल में 12 शिवरात्रि आती हैं। ये व्रत शिवपूजन के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है, किंतु फाल्गुन माह में आने वाली महाशिवरात्रि इन सबमें श्रेष्ठ होती है। इसी वजह से भी इसे महाशिवरात्रि कहा जाता है। यह ना सिर्फ शिव-पार्वती के विवाह का साक्षी है, बल्कि यही वह दिन है जब सृष्टि को शिव और शक्ति का सान्निध्य प्राप्त हुआ था।
दूर रहती हैं बुरी शक्तियां
इस दिन विधि-विधान व्रत रख पूजन करने वालों को दांपत्य जीवन के समस्त सुख प्राप्त होते हैं। साथ ही उन्हें भूत-पिशाच का भय नही रहता। बुरी एवं नकारात्मक शक्तियां भी शिव की कृपा से दूर रहती हैं। परिवार में खुशहालीन आती है। शिव पार्वती की कृपा से संतान को भी जीवन में उन्नति एवं खुशहाल जीवन प्राप्त हाेता है। इसलिए भी इस व्रत को धारण करने का अत्यंत महत्व है।
Created On :   10 Feb 2018 11:13 AM IST