सावन में सुहागिनों का बड़ा त्यौहार हरियाली तीज 

Hariyali Teej: A Festival of suhagin in Sawan, Know auspicious time of worship
सावन में सुहागिनों का बड़ा त्यौहार हरियाली तीज 
सावन में सुहागिनों का बड़ा त्यौहार हरियाली तीज 

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हरियाली तीज सावन के महीने में मनाया जाने वाला प्रमुख त्योहार है। इसे श्रावणी तीज, कजली तीज या मधुश्रवा तीज भी कहते हैं। 13 अगस्त 2018 को श्रावण माह के शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि है, इसी दिन ये त्यौहार मनाया जाएगा। हरियाली तीज व्रत हिन्दू धर्म का प्रमुख पर्व है। श्रावण मास में आने के कारण इस पर्व का महत्व बहुत अधिक माना जाता है। राजस्थान में यह पर्व विशेष धूमधाम से मनाया जाता है। इस तीज पर्व पर माता पार्वती की अवतार तीज माता की उपासना की जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार माता पार्वती ही श्रावण महीने की तृतीया तिथि को देवी के रूप में (तीज माता के नाम से) अवतरित हुई थीं।

श्रावण मास भगवान शिव को अधिक प्रिय होता है और देवी पार्वती भगवान शिव की पत्नी हैं। इसलिए श्रावण के महीने में भगवान शिव और पार्वती को प्रसन्न करने के लिए माता पार्वती के अवतार तीज माता की उपासना की जाती है। तीज पर्व के एक दिन पहले ही विवाहित महिलाएं तथा कन्याएं अपने हाथों में मेहंदी लगाकर इसको मनाती हैं। सुहागन महिलाएं अपना सौभाग्य बनाए रखने के लिए भगवान शिव-पार्वती का व्रत रखती हैं। वही कुंआरी कन्याएं अच्छे वर की कामना के लिए यह व्रत रखती हैं।

Created On :   11 Aug 2018 12:43 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story