आज का राशिफल : धनु राशि वाले आज निपटा लें जरुरी काम

मेष राशि- सितारे आज आपको शुभ समाचार प्रदान कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र मजबूत हो सकता है। परेशानियां दूर होने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधो में सुधार होगा।
शुभ रंग- पीला
शुभांक - 5
उपाय - शक्कर से अभिषेक करें
वृषभ- समय आज से सामान्य हो रहा है। काम काज कल के मुकाबले आज बेहतर होगा। तनाव में कमी होगी, परंतु जरुरी काम अभी भी सलाह लेकर करें।
शुभ रंग- पीला
शुभांक - 8
उपाय - गुरुवार का व्रत करें
मिथुन- समय आज पुरी तरह से आपकी मदद करने जा रहा है। काम शुभ और अनुकूल बनेंगे। मानसिक प्रसन्नता में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों में एक नई शुरुआत होगी।
शुभ रंग- भूरा
शुभांक - 9
उपाय - पीला पुष्प चढाएं
कर्क- सितारे मजबूत होने से आपको आजीविका क्षेत्र में उपलब्धियां प्राप्त हो सकती है। पिता पक्ष से सहयोग मिलेगा। जमीन जायदाद संबंधी कार्यों में सफल हो सकते हैं।
शुभ रंग- केसरिया
शुभांक - 8
उपाय - पुखराज पहनें
सिंह- भाग्य भाव में शुभ ग्रहों का गोचर लाभकारी बन रहा है। कामकाज कल के मुकाबले आज ठीक होंगे। प्रेम संबंधों में भी सुधार होगा। यात्रा शुभ रह सकती है।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभांक - 3
उपाय - अपने गुरु की सेवा करें
कन्या- सितारों का आपसे रूठना जारी है। कार्यक्षेत्र आपके मन मुताबिक ना रहने से अप्रसन्नता का भाव निर्मित होगा। वैवाहिक संबंधों में तनाव की स्थिति निर्मित होगी।
शुभ रंग- भूरा
शुभांक - 2
उपाय - मलाई का सेवन करें
तुला- सितारे आपको शुभ समाचार दे सकते हैं। जितने जरूरी काम है उन्हें एक-दो दिन में अवश्य संपन्न कर लें। प्रेम सहयोगी के साथ बाहर जाने के योग बन रहे हैं।
शुभ रंग- नारंगी
शुभांक - 5
उपाय - पीले फल का दान करें
वृश्चिक- समय बहुत शानदार सा बना हुआ है। इसका पूरा लाभ उठाएं। सेहत को लेकर बना तनाव आज दूर हो सकता है। वैवाहिक सहयोगी आपसे प्रसन्न रहेगा।
शुभ रंग- केसरिया
शुभांक - 3
उपाय - पीली दाल का दान करें
धनु- समय आज ठीक हो रहा है। शासकीय क्षेत्र में कोई काम अटका हो तो उसे आज अवश्य संपन्न कर लें। सेहत को लेकर सावधानी बरतें। प्रेम संबंधो में सुधार हो सकता है।
शुभ रंग- पीला
शुभांक - 1
उपाय - केसर का तिलक लगाएं
मकर- सितारे आज आपको परेशान कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता ना मिलने से खिन्नता बढ़ सकती है। व्यर्थ का धन खर्च बढ़ सकता है। प्रेम संबंधों से बचें।
शुभ रंग- सुनहरा
शुभांक - 2
उपाय - शिवजी की उपासना करें
कुंभ- सितारे आज आपको शुभ समाचार दे सकते हैं। कामकाज बढिया रहेगा। सामाजिक कार्यों में संलग्नता बढ़ सकती है। वैवाहिक जीवन मजबूत हो सकता है।
शुभ रंग- केसरिया
शुभांक - 9
उपाय - सुनहेला पहनें
मीन- समय आज ठीक नहीं है। बिना वजह के कार्यों में व्यस्तता बढ़ने से परेशान रह सकते हैं। धन की चिंता रहेगी। संतान को लेकर कोई बड़ा निर्णय अभी करने से बचें।
शुभ रंग- सफेद
शुभांक - 2
उपाय - विष्णु जी की पूजा करें
Created On :   24 Jan 2018 11:37 PM IST