कैसे होते हैं मकर राशि वाले पुरुष, जीवन संगिनी को करना पड़ेगा एडजस्टमेंट

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सभी के जीवन में वो समय जरूर आता है जब उन्हें अपने लिए हमसफर चुनना पड़ता है। जीवनभर किसी ऐसे व्यक्ति के साथ रहना जिसे हम जानते भी नहीं हैं। सबसे ज्यादा कठिन होता है जीवनसाथी का चयन करना जो जीवनभर साथ निभाए और कदम से कदम मिलाकर चले। अक्सर किसी व्यक्ति को पहली नजर में देखकर हमें वो अच्छा लगने लगता है, पर जरूरी नहीं है कि वो हमारे लिये सही ही हो। इसके लिए हम राशिनुसार भी जान सकते हैं कि किस राशि का व्यक्ति हमारे लिए सही है।
राशिनुसार देखा जाए तो मकर राशि वाले जातक एक अच्छे जीवनसाथी के रूप में उभरकर सामने आते हैं। मकर राशि के जातक काफी महत्वकांक्षी होते हैं। इन जातकों को घूमना-फिरना बेहद पसंद होता है। इन्हें कम बोलना पसंद होता है। अपने लाइफ पार्टनर को काफी अच्छे से समझने का प्रयास करते हैं। इसलिए मकर राशि वाले जातकों के लाइफ पार्टनर्स को इनके साथ रहने के लिए एडजस्टमेंट नहीं करना पड़ता। ये लोग अपने रिश्तों के प्रति ईमानदार होते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि मकर राशि वाले लोगों का शादी-शुदा जीवन कैसा होता है।
मकर राशि वाले लड़के के साथ यदि मेष राशि की लड़की का विवाह होता है तो इनका शादी-शुदा जीवन बहुत अच्छा नहीं रहेगा। इन दोनों की आपस में मानसिकता नहीं मिलती है जिस वजह से दोनों के संबंध में मधुरता नहीं रहती
मकर राशि वाले लड़के के साथ यदि वृषभ राशि की लड़की का विवाह होता है तो विवाह संबंध हितकर रहेंगे। इन दोनों की आपस में हर मुद्दे को लेकर एक जैसी राय होगी, जिससे इनके रिश्ते में मधुरता रहेगी
मकर राशि वाले लड़के के साथ यदि मिथुन राशि वाली लड़की का विवाह होता है तो इनके संबंध सामान्य रहेंगे। इनका अक्सर आपस में घरेलू कामों को लेकर झगड़ा होगा
मकर राशि वाले लड़कों को कर्क राशि वाली लड़की से विवाह करना उत्तम रहता है। इनकी आपस में तारतम्य अच्छा बना रहेगा। मकर राशि वाले पुरुष काफी समझदारी वाली बातें करते हैं जो कर्क राशि वाली महिलाओं को अच्छी लगती हैं। यही इनके अच्छे संबंध की वजह होगी।
मकर राशि वाले पुरुष और सिंह राशि वाली महिलाओं का विवाह सोच-समझकर करना चाहिए। राशिनुसार तो ये विवाह लाभकारी रहेगा पर क्रोध, गुस्सा और नाराजगी इनके रिश्ते के बीच गांठ पैदा कर देगी। जिससे विवाह संबंध खुशहाल नहीं रहेगा
मकर राशि वाले लड़के और कन्या राशि वाली लड़की की मैरिज लाइफ अच्छी रहेगी। इन दोनों की आपस में अच्छी निभेगी। इनके बीच किसी तीसरे का होना दोनों के बीच तनाव की स्थिति पैदा करेगा।
मकर राशि के लड़के के साथ यदि तुला राशि की लड़की की शादी होती है तो लड़के को जीवन में बर्दाश्त करके चलना पड़ेगा। क्योंकि तुला का स्वभाव तानाशाह होता है जिस वजह से दोनों के बीच तू-तू, मैं-मैं वाली स्थिति बनी रहेगी
मकर राशि वाले लड़के का विवाह यदि वृष्चिक राशि वाली लड़की होता है तो यह विवाह संबंध सफल सिद्ध होगा। क्योंकि मकर राशि के पुरुष पर वृश्चिक की स्त्री हावी रहेगी। वृश्चिक का निर्णय स्थिर व ठोस होगा। मकर का पुरूष सारी जिम्मेदारी वृश्चिक के कंधो पर डाल देगा। जो वृश्चिक तहे दिल से स्वीकार कर लेगी
मकर राशि वाले लड़के का विवाह यदि धनु राशि वाली लड़की से होता है तो इनकी जोड़ी सामान्य रहेगी। दोनों का स्वभाव मेल नहीं खाएगा और इस वजह से दोनों एक-दूसरे पर आरेप-प्रत्यारोप लगाते रहेंगे
जब लड़का भी मकर राशि का हो और लड़की भी मकर राशि की ही हो तो दांपत्य जीवन ठीक-ठाक रहेगा। दोनों की एक ही राशि होने की वजह से पटरी मेल तो खाएगी पर दोनों के आपसी विश्वास में कमी रहेगी
मकर राशि के लड़के के साथ कुंभ राशि की लड़की का विवाह होता है तो इनके संबंध औसत रहते हैं। कुंभ राशि वाली स्त्री जीवन में आगे बढ़ना चाहेगी और मकर राशि वाले पुरुष उसमें इनका सहयोग करेंगे पर फिर भी बेवजह की बहस के कारण इनके संबंधों में खटास आएगी
मकर राशि का लड़का और मीन राशि की लड़की की मैरिज लाइफ बेहतर होगी। ये एर कामयाब जोड़ी के रूप में जाने जाएंगे। महिला को ध्यान रखना होगा कि वो अपने दोहरे चरित्र को सुधारें।
Created On :   10 April 2018 1:29 PM IST