महत्वाकांक्षी रहेंगे K,D,H, से नाम वाले लोग, जानिए और क्या कहता है भविष्यफल 2019?

डिजिटल डेस्क । ये राशिफल उन जातकों के लिए है जिनके नाम का पहला अक्षर अंग्रेजी के K,D,H अक्षर से शुरु होता है। नए साल को लेकर हमारे दिमाग में नई उम्मीदें जागने लगती हैं। हम नए जोश और उत्साह के साथ अपने लक्ष्य को पाने का संकल्प लेते हैं। साथ ही हमारे मन में यह सवाल भी उठने लगता है कि नया साल हमारे लिए कैसा रहने वाला है?
साल 2019 और आपकी जीवन के बीच का फासला बस कुछ ही दूरी का बचा है। लिहाजा आपके मन में भी ये सवाल पैदा होना लाजमी है कि आने वाला साल आपके लिए कैसा रहेगा। नाम राशिफल के अनुसार K,D,H अक्षर से शुरु होने वाले जातकों की राशि मिथुन होती है और मिथुन राशि का स्वामी बुद्ध ग्रह होता है। अतः इन जातकों के ऊपर बुद्ध ग्रह का प्रभाव देखने को मिलता है। राशिफल 2019 के अनुसार K,D,H नाम वाले अर्थात मिथुन राशि वाले लोगों के लिए वर्ष 2019 कैसा रहेगा।
मिथुन राशि भविष्य 2019: अपेक्षा के अनुरुप कार्य में मिल सकती है सफलता
साल 2019 की शुरुआत में आपको आभूषण और कपड़े खरीदने के अवसर मिल सकते हैं। प्रियजनों से मिलने का मौका मिलेगा। ब्रोकरेज, कमीशन और ब्याज से आय में बढ़ोतरी आपकी आर्थिक स्थिति सुधार सकती है। बुजुर्गों का स्वास्थ्य आपको चिंतित कर सकता है। हो सकता है कि कार्यक्षेत्र में आपके सीनियर्स आपके कार्य से संतुष्ट न हों और आपके प्रतिद्वंद्वी इसका फायदा उठा लें।
व्यापारिक विस्तार के लिए ये वर्ष अच्छा साबित हो सकता है। अपेक्षा के अनुसार कार्य में सफलता मिल सकती है, साथ ही सामाजिक और धार्मिक कार्यों की ओर झुकाव हो सकता हैं। शादी करने के इच्छुक लोगों को सफलता मिल सकती है। परीक्षाओं को लेकर छात्रों को चिंता हो सकती है। इस वर्ष आप किसी भी तर्क वितर्क में न पड़ें। व्यापारिक भागीदार के साथ किसी भी मतभेद को खुद दूर करें। अनावश्यक खर्च में सावधानी बरतें। दुर्घटना से बचने के लिए ड्राइविंग करते समय सतर्क रहें।
धन और संपत्ति
शेयर बाजार से लाभ मिल सकता है। संपत्ति से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। धन संबंधित मामले इस वर्ष में हल हो सकते हैं। वित्तीय मामलों के लिए मार्च माह बेहतर साबित हो सकता है, लेकिन वित्तीय लेनदेन में आपको सावधान रहना होगा, क्योंकि अपने लोग ही नुकसान पहुंचा सकते हैं। लंबी अवधि के लिए निवेश की योजना के साथ ही धार्मिक गतिविधियों पर खर्च कर सकते हैं। आय के साधन बढ़ाने के प्रयासों में आपको इस वर्ष अक्टूबर तक सफलता मिलेगी। इस वर्ष आय में बढ़ोतरी और जमकर पैसे खर्च करने के बावजूद आय और व्यय में संतुलन बनाए रखने में सक्षम होंगे।
निजी और सार्वजनिक संबंध
वर्ष की शुरुआत से ही आप महत्वाकांक्षी रहेंगे। वित्तीय लाभ के लिए आप अपने रिश्ते, संपर्क और कनेक्शन का उपयोग कर सकते हैं। आप पैसे और प्यार के बीच संतुलन बनाए रखने में सक्षम होंगे। अपना शत प्रतिशत देकर आप कार्य में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग कर आप उनके करीब आ सकते हैं और आपका जीवन शांतिपूर्ण हो सकता है। वित्तीय लाभ के लिए रिश्ते न बनाएं।
प्रेम और वैवाहिक जीवन
प्यार, दोस्ती और समृद्धि के मामले में आपके रास्ते खुलेंगे। इस वर्ष आपको प्यार, रोमांस और संवेदनशीलता के साथ काफी कुछ महसूस होगा। शादी करने वाले लोगों को सफलता मिलेगी। अपने साथी के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताने के कारण आपका विवाहित जीवन बेहतर हो सकता है। इस साल आप अपने दोस्तों व किसी प्रियजन के साथ घूमने की योजना बना सकते हैं। अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो भावनाओं को जताने के लिए यह साल अच्छा सिद्ध हो सकता है। दोस्तों के साथ कुछ मतभेद हो सकता है। इससे बचने के लिए नकारात्मक विचारों से बचें। महिलाओं को अपने कठोर शब्दों पर नियंत्रण करना चाहिए।
नौकरी और व्यापार
अपने काम-काज के लिए यह साल सकारात्मक साबित होगा। आपको अपने व्यवसाय में लाभ मिल सकता हैं। कार्य क्षेत्र में आपको अपने सहकर्मियों और बॉस का सहयोग मिल सकता है। आर्थिक मामले में यह वर्ष आपके लिए अच्छा रहेगा। सरकारी मामले आपके पक्ष में जा सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन और वेतन वृद्धि मिल सकती है। बेहतर प्रदर्शन के लिए कार्यस्थल पर आपकी सराहना होगी। कुल मिलाकर यह साल आपके काम के साथ-साथ व्यवसाय के लिए भी बेहतर साबित हो सकता है। अपने प्रतिस्पर्धियों के साथ किसी भी तरह का तर्क वितर्क न करें और अपने सीनियर्स से सावधान रहें।
यात्रा और स्वास्थ्य
इस वर्ष की पहली तिमाही में यात्रा कर सकते हैं। लंबी यात्रा का योग बन रहा है और आप अपने परिवार के साथ एक छोटी सी यात्रा के लिए भी जा सकते हैं। इस महीने की शुरुआत में आपको मानसिक चिंता के साथ ही पेट संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। दूसरी तिमाही में आपको पीठ दर्द, बुखार, कमजोरी और आंखों के संक्रमण जैसी कुछ स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है। दुर्घटनाओं से बचने के लिए वाहन चलते समय सावधान रहें।
शिक्षा और ज्ञान
आप सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग या रचनात्मक और बौद्धिक कौशल वाले विषयों में बेहतर प्रदर्शन में सक्षम होंगे। आप कला या फैशन से संबंधित विषयों में ध्यान केंद्रित कर उनमें भी प्रगति कर सकते हैं। अध्ययन में अधिक समय व्यतीत करने के साथ ही आपको उच्च शिक्षा में सफलता मिल सकती है। वर्षारम्भ में आपको कुछ परेशानी हो सकती है, लेकिन सफलता प्राप्ति के लिए अपने लक्ष्य ध्यान देना होगा। समय व्यर्थ किए बिना अपने काम के लिए कार्य योजना भी तैयार करना चाहिए। कुल मिलाकर यह साल आपके कॅरियर और शिक्षा के लिए अच्छा साबित होगा।
Created On :   25 Dec 2018 1:49 PM IST