हर किसी में उपस्थित होती है एक अदृश्य शक्ति, जानें आपके साथ कौन है?

In Everyone present an invisible power, Know who is with you
हर किसी में उपस्थित होती है एक अदृश्य शक्ति, जानें आपके साथ कौन है?
हर किसी में उपस्थित होती है एक अदृश्य शक्ति, जानें आपके साथ कौन है?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जब हमारी आत्मा इस धरती पर उतरने का सोचती है, तब वह यह भी निर्धारित कर लेती है कि वहां पर कौन उसकी सहायता करेगा और कौन उसे मार्गदर्शन देगा। अगर हम इन्हें शक्तियों का नाम दें तो इनमें से कुछ ऐसी होती हैं जिनका शारीरिक आकार होता है, जैसे कि हमारा परिवार, हमारे मित्र, हमारे गुरु। वहीं कुछ शक्तियां ऐसी भी हैं जो मात्र एक साये की तरह हर समय हमारे आस-पास रहती हैं। ये शक्तियां अच्छी-बुरी दोनों ही प्रकार की होती हैं। इन्हें हम फरिश्ता मानकर चलते हैं।

पूर्वानुमान
हम चाहे कितने ही सामान्य प्राणी क्यों ना हों, लेकिन हर किसी को दैवीय शक्तियों का अनुभव होता है, जो बहुत विशेष होते हैं। कभी घटनाओं का पूर्वानुमान लगाकर हम अपने आपको बड़ी हानि होने से बचा लेते हैं तो कभी किसी ऐसे व्यक्ति पर भरोसा करने से स्वयं को रोक लेते हैं जो भविष्य में हमें धोखा देने का प्रयास करने वाला होता है।

मार्गदर्शन
ये सब पहले ही जान लेना या सही समय पर सही निर्णय ले लेना, ये सब तभी हो पाता है जब हमारा मार्गदर्शन एक अच्छी आत्मा या शक्ति कर रही हो। कुछ लोग तो ये भी मानते हैं कि ये शक्तियां वही होती हैं जो पिछले जन्म में हमारे मित्र या हितैषी थे, किन्तु हमारे साथ उनकी आत्मा शरीर तो धारण नहीं कर पाई लेकिन हमारे साथ अवश्य रहती है।

सम्बन्ध 
इन फरिश्तों का ईश्वर और आदमी, दोनों के साथ सम्बन्ध होता है, ये एक तरह की कड़ी होती है जो इन दोनों को जोड़कर रखती है। इसमें से आप किसे चुनते हैं, ये बताता है कि आपके साथ किस प्रकार की आत्मा या शक्ति उपस्थित है, कौन है जो आपका गुप्तरूप से मार्गदर्शन कर रहा है।

सहायता
यह सर्वोत्तम शक्ति से संबंध रखते हैं, इसे हीलर या डॉक्टर का नाम दिया जा सकता है। जो लोग मानसिक रूप से पीड़ित होते हैं या जिनकी आत्मा कष्ट में होती है, ये उन्हें सही मार्गदर्शन दे देती है। इसके अलावा जो लोग यात्रा कर रहे होते हैं, ये शक्ति उन्हें भी सहायता देती है और हर कष्ट से उन्हें बचाती है।

शक्ति
जिसका प्रकाश हरे रंग का होता है, अगर आप इनके साथ संपर्क साधना चाहते हैं तो आप हरे क्रिस्टल का उपयोग या प्रयोग कर सकते हैं। यह उस शक्ति को दर्शाता है जिसे रक्षक माना जाता है। जब कभी आपको भय लगे या ऐसा लगे कि आपको खतरा है तो आप उस शक्ति का आह्वान कर सकते हैं। हाथ में तलवार और भाला लिए यह हर बुराई का नाश कर देती है। 

परिचायक
जिसका रंग नीला या सुनहरा होता है। वह संरक्षक को दर्शाती है, यह शक्ति आत्मा को छूती है और उसे हर प्रकार के बाहरी कष्ट से बचाकर रखती है। संतान के जन्म समय से यह शक्ति वहीं उपस्थित होती है और हर समय बच्चों का ध्यान रखती है। जो लोग दूसरों की सहायता करते हैं यह शक्ति सदा उनका ध्यान रखती है। इस शक्ति का रंग नीला और नारंगी है। यह खुशियां और उत्सव की परिचायक मानी जाती है।

न्याय
चौथी जो शक्ति है वह न्याय, सेवा के साथ-साथ हमारे पूर्वजों से भी संबंध रखती है। जो लोग दुविधा में होते हैं, जो मानसिक रूप से पीड़ित हैं, ज्ञान की खोज कर रहे हैं या बैद्धिक क्षमता को प्राप्त करना चाहते हैं तो ये उनकी सहायता करने आ जाती है। चंदन और चमेली, इस शक्ति से संपर्क साधने का माध्यम है।

Created On :   23 Dec 2018 5:10 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story