क्या लाख कोशिशों के बाद भी नहीं हो रही है आपकी शादी, जानिए कारण  

Is not your marriage going after many efforts, know the reason
क्या लाख कोशिशों के बाद भी नहीं हो रही है आपकी शादी, जानिए कारण  
क्या लाख कोशिशों के बाद भी नहीं हो रही है आपकी शादी, जानिए कारण  

डिजिटल डेस्क, भोपाल। चाहे लड़का हो या लड़की शादी के सपने उसके उम्र के साथ बढ़ते चले जाते हैं और एक अच्छे जीवनसाथी की तलाश उसके पूरे परिवार के अरमान होते हैं। जब किन्हीं कारणों से एक अच्छा जीवन साथी नहीं मिल पाता तो धीरे-धीरे ये परिवार के लिए चिंता का कारण बनता चला जाता है। यह चिंता दोस्तों के शादी के कार्ड को देखकर और बड़ी होती जाती है। जल्दी शादी और अच्छा जीवन साथी पाने के लिए आप कभी-कभी कई तरह के पूजा- पाठ कराते हैं लेकिन फिर भी एक अच्छा जीवनसाथी नहीं मिल पाता।

आज हम आपको शादी में आने वाली रुकावटों और शादी के सही समय के बारे में बताते हैं-   

कुंडली का सातवां घर शादी की उम्र तय करता है। शादी के लिए शुक्र, बुध, गुरु और चन्द्र शुभ ग्रह माने जाते हैं और यदि कुंडली के सातवें घर में इनमें से कोई ग्रह है तो शादी की सभी रुकावटें अपने आप ही खत्म हो जांएगी। वहीं शादी के लिए राहू, मंगल, शनि, सूर्य अशुभ माने जाते हैं और शादी की सभी रुकावटों के लिए जिम्मेदार होते हैं और शादी में व्यवधान डालते हैं।

सातवें घर में बुध कराता है जल्दी शादी

कुंडली के सातवें घर में बुध जल्दी शादी करवाता है। यदि सातवें घर में बुध है और उसपर कोई अन्य ग्रह का प्रभाव नहीं है तो 20 वर्ष की उम्र में शादी होना तय है। यदि सातवें घर में बुध के आसपास सूर्य हो तो शादी में कुछ समय की देरी हो जाती है। ये देरी 2 साल तक हो सकती है।

शुक्र, गुरु या चन्द्र होते हैं कम प्रभावशाली

कुंडली के सातवें घर में शुक्र, गुरु या चन्द्र हैं तो शादी 25 साल तक की उम्र में होने के योग बनते हैं। यदि गुरु पर कोई अन्य प्रभाव नहीं है तो शादी बिना किसी रुकावट के हो जाती है। वहीं अगर गुरु पर राहू या शनि का प्रभाव बढ़ जाता है तो शादी में विलम्ब होना तय है। अगर कुंडली में सातवें घर पर सूर्य हो और उस पर अशुभ ग्रह का प्रभाव न हो तो 27 वर्ष की उम्र में शादी तय है। 

मंगल, राहू केतु हैं अशुभ

कुंडली के सातवें घर में मंगल, राहू, केतु में से कोई एक हो तो शादी में देरी तय है। सातवें घर में मंगल 27 वर्ष की उम्र से पहले शादी नहीं होने देता। वहीं राहू के सातवें घर पर होने पर शादी आखिरी समय तक टूटने का डर बना रहता है। 

Created On :   26 Nov 2017 10:38 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story