28 जनवरी 2018 : जानिए राशिफल के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

January 28, 2018 rashifal lucky color and number
28 जनवरी 2018 : जानिए राशिफल के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन
28 जनवरी 2018 : जानिए राशिफल के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

मेष राशि- समय आज साधारण सा बना हुआ है। कामकाज उतना बेहतर नहीं होगा जितना आप सोच रहे हैं। घर परिवार में शुभ और मांगलिक कार्य को लेकर बातचीत हो सकती है। 

शुभ रंग-  आसमानी
शुभांक - 9
उपाय - तिल का दान करें

वृषभ- समय आज से पुरी तरह से आपका साथ देने जा रहा है। चिंताएं और परेशानियां समाप्त होंगी। कार्यक्षेत्र पुरी तरह से आपके पक्ष में बना रहेगा। प्रेम संबंध शानदार रहेंगे। 
शुभ रंग-  नीला
शुभांक -  6
उपाय - एलेग्जेंडर रत्न धारण करें

मिथुन- समय आज कमजोर हो सकता है। आपके सोचे गए कामों में सफल ना होने से मानसिक तनाव में वृद्धि हो सकती है। जीवन साथी या नजदीकी सहयोगी आपसे नाराज हो सकता है। 

शुभ रंग-  सुनहरा
शुभांक -  5
उपाय - दही का सेवन करें

कर्क- सितारे आपका सम्मान कर सकते हैं। आजिवीका संबंधी कार्य लाजवाब रहेगा। पिता पक्ष से लाभ मिल सकता है। शासकीय कार्य आसानी से संपन्न होंगे। 

शुभ रंग-  भूरा
शुभांक -  8
उपाय - गोमेद रत्न धारण करें

सिंह-  चंद्रमा का सहयोग आज पूरी तरह से मिलने जा रहा है। जिसके चलते निकटस्थ सहयोगी आपको पूरा साथ देंगे। जमीन से जुड़े कार्यों में सफल हो सकते हैं। 

शुभ रंग-  चॉकलेटी
शुभांक -  1
उपाय - मूली का दान करें

कन्या- आज से ग्रहों का गोचर आपके प्रति सामान्य व्यवहार रखने जा रहा है। कल की चिंता और परेशानियां आज दूर होंगी। मन प्रसन्न रहेगा। संबंधों में सुधार होगा। 

शुभ रंग-  नीला
शुभांक -  4
उपाय - सुलेमानी हकीक पहनें

तुला- समय आज आपके विपरित पक्ष का है। कामों में अनावश्यक उतार-चढ़ाव आने के चलते परेशानियां आ सकती है। खर्च में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों से बचना बेहतर होगा। 

शुभ रंग-  सफेद
शुभांक -  7
उपाय - दूध पीकर निकलें

वृश्चिक- समय की अनुकूलता लगातार जारी है। कामकाज आपके मन अनुरूप रह सकता है। अपनों की सहायता मिल सकती है। सेहत बढ़िया रहेगी। 
शुभ रंग-  आसमानी
शुभांक -  2
उपाय - शनिदेव की पूजा करें

धनु- समय आज दोपहर बाद से आपका साथ देने जा रहा है। जितने भी आपके अटके हुए कार्य हैं। उन्हें दोपहर बाद अवश्य संपन्न करें। मानसिक परेशानी समाप्त होगी। 

शुभ रंग-  नारंगी
शुभांक -  2
उपाय - शनिदेव पर तेल चढ़ाएं

मकर- समय आज से समान्य होने जा रहा है। व्यर्थ की चिंता और परेशानिया समाप्त होंगी। कामकाज में मन लगने लगेगा। मित्रों का साथ मिल सकता है। 

शुभ रंग-  केसरिया
शुभांक -  2
उपाय - नीलम पहनें

कुंभ- समय आज थोड़ा सा कमजोर बन रहा है। व्यर्थ के कार्यों में संलग्न होने के चलते आपके महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो सकते हैं। प्रेम संबंधों से दूर रहना ही बेहतर होगा।
शुभ रंग-  नीला
शुभांक -  4
उपाय - काली दाल का दान करें

मीन-  आज सुबह की ग्रह स्थितियां अनुकूलता का लाभ कराती रहेंगी। धर्म संबंधी परेशानी दूर हो सकती है। कामकाजी उपलब्धियां बढ़ सकती है। संबंध अनुकूल रहेंगे। 
शुभ रंग- पीला
शुभांक -  6
उपाय -  सफेद हकीक रत्न धारण करें 

Created On :   27 Jan 2018 10:21 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story