जानें कब है कजरी तीज शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

जानें कब है कजरी तीज शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
जानें कब है कजरी तीज शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
कजरी तीज 2021 जानें कब है कजरी तीज शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म को मानने वाली सभी महिलाओं के लिए कजरी तीज का पर्व बेहद खास होता है। सभी महिलाएं अपने पति के लंबी आयु और संतान प्राप्ति के लिए यह व्रत रखती हैं। यह व्रत भाद्र मास के कृष्ण पक्ष के तृतीया तिथी को रखा जाता है। इस वर्ष यह व्रत 25 अगस्त 2021 दिन बुधवार को रखा जाएगा।   

कजरी तीज व्रत 2021: पूजन मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्र मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि 24 अगस्त की शाम 4:05 से प्रारंभ हो कर 25 अगस्त को शाम 04:18 मिनट तक रहेगी। तथा कजरी तीज का व्रत 25 अगस्त को रखा जाएगा।  

कजरी तीज पर बन रहा यह शुभ योग 
इस बार कजरी तीज के दिन सुबह 05:57 मिनट तक धृति योग रहेगा। इस योग में किए गए सभी कार्य सफल एवं शुभ फलदायी होंगे। वैदिक शास्त्र के अनुसार धृति योग अत्यंत शुभ होता है।

व्रत विधि-
 इस दिन महिलाएं सुबह जल्दी उठ कर स्नान आदि से निवृत होकर भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती की विशेष पूजा करती हैं। पूजा के लिए

  • पूजा घर को गंगा जल से शुद्ध कर लें
  • कलश में घी का दीपक जला लें 
  • गौरी गणेश एवं नवग्रहों की स्थापना कर लें
  • सबसे पहले भगवान गौरी गणेश तथा नवग्रहों की पूजा करें इसके बाद भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती को पंचामृत एवं शुद्ध जल से स्नान करा लें
  • इसके बाद भगवान को कुमकुम चंदन, रोली, हल्दी, सिंदूर आदि लगाएं
  • अब भगवान को अक्षत, फूल, बेलपत्र आदी अरपित कर धूप और दीपक से आरती करें, आरती के बाद भगवान को नारियल एवं अन्य प्रसाद अर्पित करें 

व्रत पारण – व्रत पारण के लिए दिन में भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा अर्चना के बाद रात में चंद्रोदय के बाद चंद्र देव का पूजन तथा उन्हें कच्चा दूध एवं गंगाजल का अर्घ्य अर्पित करें। इसके बाद आप आपना व्रत खोल सकती हैं। 

Created On :   23 Aug 2021 12:40 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story