4 नवंबर को एक साथ 4 शुभ संयोग, इन देवों को करें एक साथ प्रसन्न

kartik purnima guru nanak jayanti with these festival on 4 nov.
4 नवंबर को एक साथ 4 शुभ संयोग, इन देवों को करें एक साथ प्रसन्न
4 नवंबर को एक साथ 4 शुभ संयोग, इन देवों को करें एक साथ प्रसन्न

डिजिटल डेस्क, भोपाल। इस वर्ष 4 नवंबर 2017 को एक साथ कार्तिक पूर्णिमा, गुरूनानक जयंती, पुष्कर स्नान, पूर्णिमा व्रत का शुभ संयोग एक साथ है। साथ ही इस दिन भीष्म पंचक भी समाप्त हो रहे हैं। विष्णुप्रिय इस माह में एक साथ पड़ी इन चार शुभ तिथियों के संयोग ने इस दिन को और भी मंगलकारी बना दिया है। वैसे तो इसी दिन देव दिवाली भी मनाई जाती है, लेकिन दो दिन मुहूर्त होने की वजह से इसे 3 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन स्वर्ग में देवता दिवाली मनाते हैं। 

मनाई जाएगी गुरूनाक जयंती

कार्तिक पूर्णिमा स्नान का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। इसके अतिरिक्त गुरुनानक जयंती होने की वजह से इसे सिख धर्म में प्रकाश पर्व के रूप में भी मनाया जाएगा। कार्तिक पूर्णिमा के दिन 1469 में इस दिन सिख धर्म के संस्थापक गुरुनानक देव का भी जन्म हुआ था। 

विष्णु के साथ मिलेगी शिव की भी कृपा

एक माह स्नान के बाद पूर्णिमा को उपवास का भी दिन है। दिनभर उपवास, पूजन के साथ ही श्रीहरि विष्णु का पूजन करने से सभी बंधनों से मुक्ति मिलती है एवं मनुष्य के लिए मोक्ष के द्वार खुल जाते हैं। विष्णुदेव के साथ ही शिव की भक्ति भी इस दिन पुण्यकारी बताई गई है। भगवान शिव एवं विष्णु की एक साथ पूजा करने से दोनों ही देवों की कृपा व आशीर्वाद प्राप्त होता है। 

तीर्थनगरी पहुंचेंगे संत 

तीर्थराज पुष्कर में भी कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान पुण्यकारी बताया गया है। पुष्कर सरोवर में स्नान कर ब्रम्हदेव की आराधना करने से मनुष्य को बुद्धि और ज्ञान की प्राप्ति होती है। तीर्थनगरी का दर्जा प्राप्त होने की वजह से यहां कार्तिक स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु व साधु संत पहुंचते हैं। इसके पश्चात 5 नवंबर को मार्गशीर्ष प्रारंभ व 6 नवंबर को रोहिणी व्रत एवं 7 को संकष्टी चतुर्दशी मनाई जाएगी। 

Created On :   2 Nov 2017 10:56 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story