जानिए क्यों निडर होते हैं मूलांक 7 वाले व्यक्ति

डिजिटल डेस्क, भोपाल। जिस भी व्यक्ति का जन्म 7, 16 व 25 तारीख को होता है उस व्यक्ति का मूलांक 7 होता है। उनके ग्रह स्वामी को लेकर थोड़े मतभेद हैं। कुछ विद्वानों के अनुसार 7 अंक का स्वामी ग्रह केतु है। तो वहीं कुछ का मानना है कि इस मूलांक का ग्रह चंद्रमा है।
मूलांक 7 वाले लोग अपनी ही मर्जी के मालिक होते हैं। उन्हें दूसरों का हस्तक्षेप पसंद नहीं होता। वे वही कार्य करते हैं जो उन्हें पसंद है। वे दूसरों के अधीन नहीं रह सकते हैं।
अंक 7 वाले जातक किसी से नहीं डरते। उन्हें अपने किए हुए कार्यों या बोले गए शब्दों के लिए कभी अफसोस नहीं होता, क्योंकि ये स्पष्ट रूप से बात करने में यकीन रखते हैं। ये बिना डरे और झिझक के सामने वाले से सच बोल देते हैं। उनमें अभिव्यक्ति की विशेष क्षमता होती है।
ऐसे लोगों का व्यक्तित्व बहुत विशेष होता है। ये असाधारण काम को भी बड़ी सरलता से कर लेते हैं। उनके इसी गुण के कारण लोग उनसे आकर्षित होते हैं और उनका सम्मान करते हैं। ये दुनिया में बहुत नाम कमाते हैं।
मूलांक 7 वाले जातक बदलाव में भरोसा करते हैं। वे निरंतर कुछ न कुछ सोचते रहते हैं। वे वर्तमान की चीजों को बदलकर भविष्य में उससे होने वाले लाभ के बारे में सोचते हैं। वे अपनी इस सोच को सच्चाई में बदलने का भी प्रयास करते हैं।
ऐसे जातकों को एक जगह रहना पसंद नहीं हैं। उन्हें घूमने का बहुत शौक होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकतर समय भ्रमण में व्यतीत करते हैं। ये नई-नई जगहों में जाकर वहां की अच्छी चीजों को सीखने का प्रयास करते हैं और जीवन को खुलकर जीते हैं।
मूलांक 7 वाले लोगों का मन स्थिर होता है और वे आत्मविश्वास से परिपूर्ण होते हैं। वे किसी भी काम को करने के लिए अपनी पूरी ऊर्जा लगा देते हैं। कठिन समय में भी वे अपना संयम नहीं खोते हैं।
ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक ऐसे व्यक्तियों को गुप्त विद्या (ऐसा ज्ञान जिसके बारे में बहुत कम लोगों को पता है) में रुचि होती है। वे स्वयं ही अध्ययन कर इसकी पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त वे ग्रंथो के भी जानकार होते हैं।
मूलांक 7 वाले जातकों की रुचि कला व साहित्य क्षेत्र में होती है। इनकी शिक्षा अच्छी होती है। वैसे कभी-कभी उन्हें असफलताओं का भी सामना करना पड़ता है, लेकिन ये अपनी लगन से उसमें विजय प्राप्त करते हैं।
ऐसे व्यक्तियों की आर्थिक स्थिति अच्छी होती है। वैसे ये धन का संग्रह करके नहीं रख पाते। क्योंकि ये अपना अधिकतर धन धार्मिक कामों में लगाते हैं और दान-पुण्य करते हैं।
ऐसे लोग ज्ञानी होते हैं। उन्हें बातचीत करने की महारथ हासिल होती है, इसलिए उनकी अधिकतर मित्रता बुद्धि-जीवियों से होती है। इसके अलावा इनकी मित्रता 1, 2, 3, 5, 6, 7 व 9 अंक वालों से ज्यादा अच्छी होती है।
Created On :   5 Jun 2018 10:46 AM IST