जानें सास बहू की कलह से मुक्ति के उपाय 

Know Solution of freedom from fights between mother-in-law- multi
जानें सास बहू की कलह से मुक्ति के उपाय 
जानें सास बहू की कलह से मुक्ति के उपाय 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में शादी दो व्यक्तियों का नहीं अपितु दो परिवारों का मिलाप होता है। जहां शादी के बाद लड़की अपने ससुराल आकर बहु का पद पाती है। बहु का ये नैतिक कर्तव्य होता है की सभी रिश्तों में सामंजस्य बिठाते हुए सुख-शांति से जीवन निर्वाह करे। इन सभी रिश्तों में सबसे खास रिश्ता होता है सास-बहु का जिसमें सबसे ज्यादा विवाद उत्पन्न होते हैं। जिस घर में सास-बहु के बीच नहीं बन पाती, उस घर में अशांति और कलह का वातावरण बना रहता है। अगर आपके घर में भी सास-बहु के बीच नहीं बनती तो आप हमारे द्वारा बताए जाने वाले ज्योतिषीय उपायों को अपनाकर सब कुछ ठीक कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं उन ज्योतिषीय उपायों के बारे में... 

1. राम और सीता का एक बड़ा सा चित्र घर में दीवार पर लगाएं, फिर जब भी आपमें झगड़ा हो तो कम से कम 5 मिनट तक बिल्कुल चुप होकर इस चित्र की ओर देखते रहें और मन में विचार करें कि हमारा विवाहित जीवन भी इन दोनों के समान आत्मश्रद्धा भाव से युक्त हो कुछ देर में अपने आप आपकी समस्या दूर होने लगेगी।

2. महिलाएं अपनी सास से बैर रखती हैं अथवा उन्हें सास ही ऐसी मिलती है कि उससे बैर रखती है। अर्थात् स्त्री ही स्त्री की शत्रु बन जाती हैं। इस परिस्थिति में पुरुष त्रिशंकु बन जाता है और किस ओर जाए यह सोचकर परेशान हो जाता है। इस परिस्थति से बचने के लिए बृहस्पतिवार के दिन भोजपत्र पर गायत्री मंत्र चंदन से लिखें और उसके 2 ताबीज बनाकर पीले कपड़े में एक अपनी माता के और एक पत्नी के दांयी भुजा पर बांध दें।

3. रोज एक तांबे के लोटे में जल भरें और पहले अपनी माता के हाथ से तथा बाद में पत्नी के हाथ से उसे स्पर्श कराकर तुलसी के पौधे में डाल दें। यह क्रिया रविवार के दिन नहीं करें।

4. रोज एक रोटी में गुड़ और चने डालकर शाम को अपनी माता व पत्नी से स्पर्श कराकर शाम को गाय को खिला दें।

5. रोज दो तुलसी के पत्ते पानी से धोकर पूजा में रखें और 21 बार गायत्री मंत्र पढ़कर एक ​पत्ता माता को व एक पत्नी को खिलाएं, रविवार को छोड़ कर।

6. सास बहू की कलह से परेशान हैं तो रोज सुबह अपने मटके में जहां पीने का पानी हो, उसमें 2 बूंद गंगाजल गायत्री मंत्र पढ़ते हुए डाल दें।

7. सास व बहू में आपसी संबंध में कटुता होने पर बहू या सास दोनों में कोई भी चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें, और ईश्वर से अपनी सास-बहु से सम्बन्ध अच्छे रहने की प्रार्थना करे। इससे दोनों के बीच में सम्बन्ध मधुर होते हैं।

8. सास बहु में मधुर सम्बन्ध बनाने के लिए दोनों की एक साथ में हंसती मुस्कुराती तस्वीर को खूबसूरत फ्रेम में बनवा लें। फिर इसे घर के नैत्रत्य कोण अथवा पश्चिम दिशा में लगा ले, दोनों के बीच में कभी भी मतभेद नहीं होंगे, आपस में प्रेम बना रहेगा। 

9. सास-बहू के बीच सदैव झगड़े रहते हों तो बहू मां दुर्गा या मां गौरी को सुनहरे लाल रंग की साड़ी अर्पित करें। उसके बाद उस साड़ी को अपनी सास को भेंट करें। यही काम सास भी कर सकती है, इससे सास-बहू के बीच तनाव में कमी आएगी। 

10. डाइनिंग रूम और घर के अन्य स्थान पर भोजन करने की बजाय यदि रसोईघर में भोजन किया जाए तो पारिवारिक सदस्यों पर राहू का प्रभाव कम होता है और घर में शांति और सुख-समृद्धि में बढ़ौतरी होती है। 

11. सास या बहु में किसी भी संबंध को सुधारने के लिए शुक्ल पक्ष के प्रथम बृहस्पतिवार से माथे पर हल्दी या केसर की बिंदी लगाना शुरू करें जल्द ही शांति का माहौल हो जाएगा।

12. यदि घर में सास बहु के मध्य टकराव रहता है तो मंगलवार को सूजी का हलवा बनाकर उसको मंदिर के बाहर बैठे गरीबों में बांटना चाहिए। इससे सास बहु के मध्य सम्बन्ध मधुर होते है।

14. अगर रसोई में दोष है तो उसके आग्नेय कोण में एक लाल रंग का बल्ब लगा दें, इसके अतिरिक्त अगर रसोई घर आग्नेय कोण के स्थान पर किसी और दिशा में बनी हो तो उसकी दक्षिण और आग्नेय दिशा की दीवार को लाल रंग से रंगकर कर उसका दोष दूर किया जा सकता हैं। जिससे घर का माहोल शांत रहेगा।

Created On :   23 Jan 2019 8:29 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story