हल्दी चढ़ाने से नाराज होते हैं 'महादेव', जानें क्या है कारण ?

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सावन भगवान शिव का प्रिय माह बताया गया है। शास्त्रों में बताया गया है कि इस माह में भगवान शंकर-पार्वती की साथ में पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। मान्यता है कि इन दिनों भोलेनाथ धरती पर भक्तों का हाल जानने के लिए भी आते हैं, लेकिन भोलेनाथ जितनी जल्दी खुश होेते हैं उतने ही जल्दी कुछ ऐसी भी चीजें जो उन्हें नाराज कर देती हैं। यहां हम आपको ऐसी ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं...
1. अगर आप मांसाहारी है तो सावन मास में नॉनवेज का सेवन ना करे। अगर आप सावन के महीने में नॉनवेज का सेवन करेंगे तो आपको जीव हत्या का पाप लगेगा।
2. लोग अक्सर पूजा पाठ में भगवान को हल्दी का तिलक करते हैएपर शिवजी की पूजा करते समय इस बात का ख़ास ख्याल रखे की उनकी पूजा में हल्दी का उपयोग बिलकुल ना करेएऐसा करने से शिवजी नाराज हो जाते है।
3. भगवान शंकर ने अपने विवाह में भस्म लगाई थी, उन्हें चढ़ाई भी भस्म ही जाती है। इसलिए हल्दी उन्हें प्रिय नही है।
4. शिव जी की पूजा करते समय मन में किसी भी प्रकार के बुरे विचारो को नहीं लाना चाहिए।
5. सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद शिवजी की पूजा करें, क्योंकि देर से की गयी पूजा का फल हमें नहीं मिलता है।
6. सावन के महीने में बैगन खाना भी अच्छा नहीं माना जाता है। शास्त्रों में बैगन को अशुद्ध माना गया है क्योंकि इसमें कीड़े लगते है।



Created On :   1 Aug 2017 2:33 PM IST