'धनतेरस' पर करें इन शक्तियों की पूजा, इस विधि से होगी धन में वृद्धि

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। धनतेरस 2017 में कार्तिक मास के कृष्णपक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है, जो कि इस साल 17 अक्टूबर मंगलवार को है। धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरी माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन सोना-चांदी या कोई नवीन वस्तु खरीदना शुभ होता है। ऐसा करने से सालभर घर में सुखद समाचार प्राप्त होते हैं व धन का आगमन बना रहता है। यही वजह है कि दिवाली से पहले हर साल ही इस दिन सबसे ज्यादा खरीददारी की जाती है। धनतेरस के दिन चांदी खरीदने का सर्वाधिक महत्व है। इस दिन धनवंतरी भगवान अपने हाथ में कलश लिए समुद्र से उत्पन्न हुए थे जिसकी वजह से बर्तनों की खरीददारी भी शुभ मानी जाती है।
यम की पूजा
इस दिन कुबेर के अलावा मृत्यु के देवता यम की पूजा का भी विधान है। धनतेरस के दिन यम की पूजा के विषय में मान्यता है कि इनकी पूजा से घर में असमय मौत का भय नहीं रहता है। इसलिए प्रत्येक मनुष्य को इस दिन विधि-विधान से इनका पूजन करना चाहिए।
धनवंतरी देव का जन्म
धन त्रयोदशी के दिन देव धनवंतरी देव का जन्म हुआ था। धनवंतरी भगवान देवताओं के चिकित्सकों के देव है। यही कारण है कि इस दिन चिकित्सा जगत में बड़ी-बड़ी योजनाएं प्रारम्भ की जाती है।
शुभ मुहूर्त
प्रदोष काल का समय 17.45 से 20.18 तक रहेगाए स्थिर लग्न 19.20 से 21.14 तक रहेगा। धनतेरस की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 19.20 से 20.17 के मध्य तक रहेगा। इस मुहूर्त में पूजा करने से धन, स्वास्थ्य और आयु बढ़ती है।
पूजन विधि
- धन व ज्ञान वृद्धि के लिए धन तेरस की पूजा शुभ मुहुर्त में ही करनी चाहिए।
- सबसे पहले तेरह दीपक जला कर तिजोरी में कुबेर का पूजन करें।
- देव कुबेर का ध्यान करते हुए फूल चढाएं और ध्यान करें और कहें कि हे श्रेष्ठ विमान पर विराजमान रहने वाले, मणि के समान आभा वाले, दोनों हाथों में गदा व वर धारण करने वाले, सिर पर श्रेष्ठ मुकुट से अलंकृत शरीर वाले, भगवान शिव के प्रिय देव कुबेर का मैं ध्यान करता या करती हूं।






Created On :   9 Oct 2017 9:33 AM IST