बुध का मिथुन राशि में भ्रमण, जानिए क्या होगा आपकी राशि पर बुध का प्रभाव ?

डिजिटल डेस्क, भोपाल। 9 जून 2018, शनिवार शाम 7 बजकर 39 मिनिट पर बुध ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करने वाले हैं। बुध 25 जून तक इसी राशि में स्थित रहेंगे। जिसका आपकी राशि पर प्रभाव पड़ेगा। ये प्रभाव शुभ होगा या अशुभ ?
आइये आपको बताते हैं कि आपकी राशि पर बुध के भ्रमण का क्या प्रभाव पड़ेगा।
मेष राशि वालों पर बुध के भ्रमण का प्रभाव
बुध आपकी राशि से तीसरे भाव में प्रवेश करेगा। मार्केटिंग, मीडिया एवं लेखन से जुड़े प्रोफेशन में जातकों को लाभ मिलने की संभावना है। इस समय आप अपने लक्ष्य को पाने के लिए ज्यादा प्रतिबद्ध होंगे। काम में मन लगेगा। जीवन साथी के लिए गोचर शुभ संकेत दे रहा है।
वृषभ
बुध आपकी राशि से दूसरे भाव में जाएगा। इस स्थिति में आप धन का संचय करेंगे। छात्र पढ़ाई एवं परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। वाणी में कड़वाहट आपके प्रेम संबंध में अड़चन डाल सकती है। प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों में आपको लाभ मिल सकता है।
मिथुन
बुध ग्रह आपकी ही राशि में गोचर करेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। इस दौरान दूसरे आपके व्यक्तित्व से जल्दी प्रभावित होंगे। गोचर के दौरान आपको स्वास्थ्य लाभ भी मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में जीवन साथी के साथ रिश्ते और भी मधुर होने की संभावना है। घर के वातावरण में शांति एवं खुशहाली देखने को मिल सकती है।
कर्क
बुध आपकी राशि से बारहवें भाव में संचरण करेगा जिसके प्रभाव से आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। खर्च में भी वृद्धि संभव है। कुछ परिस्थितियों में विवाद का सामना करना पड़ सकता है। गोचर के दौरान आप कार्य क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। भाई-बहन के करियर के लिए यह अनुकूल समय होगा।
सिंह
बुध आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में जाएगा। इस स्थिति में आपकी आय में वृद्धि की संभावना है। छात्रों के लिए यह अच्छा समय रहने वाला है। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। करियर के लिहाज से यह समय अच्छा रहेगा। आपको आगे बढ़ने के कई अवसर प्राप्त होंगे। आपकी लंबी समय से रुकी हुई इच्छा पूर्ण हो सकती है। आपके सामाजिक दायरे में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं।
कन्या राशि वालों पर बुध के भ्रमण का प्रभाव
बुध आपकी राशि से दसवें भाव में प्रवेश करेगा। कार्य क्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। योजनाएं सफल होंगी। इस गोचर के समय व्यस्तता अधिक रहेगी। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। स्थितियां अनुकूल रहेंगी।
तुला
बुध आपकी राशि से ग्याहरवें भाव में प्रवेश करेगा जिसके कारण आपके जीवन पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। जैसे- किस्मत का साथ आपको मिल सकता है और उच्च लाभ के योग हैं। मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। इस समय यात्रा आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती है। पिता के साथ थोड़ा वाद-विवाद हो सकता है। जीवन साथी के लिए बुध का भ्रमण अनुकूलता के संकेत दे रहा है। आध्यात्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी।
वृश्चिक
बुध आपकी राशि से आठवें भाव में भ्रमण करेगा। इस समय में आपको आर्थिक रूप से सावधान रहने की आवश्यकता होगी। किसी क्षेत्र में अचानक लाभ मिलने के संकेत हैं। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
धनु
बुध आपकी राशि से सातवें भाव में भ्रमण करेगा। कार्य क्षेत्र में आपको गोचर का लाभ मिलेगा। इस समय आपको पदोन्नती मिलेगी या आपका वेतन बढ़ सकता है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मकर
बुध आपकी राशि से छठवे भाव में भ्रमण करेगा इस समय में आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। कोर्ट-कचहरी या अन्य कानूनी मामलों के फैसले आपके पक्ष में आ सकते हैं। कठिन परिश्रम के चलते आपको सफलता मिलेगी। खर्च में वृद्धि हो सकती है।
कुंभ
बुध आपकी राशि से पांचवें भाव में गोचर करेगा। इसके प्रभाव से छात्रों को पढ़ाई में लाभ मिल सकता है। इस समय का बौद्धिक रूप से भी लाभ मिलना संभव है। आमदनी में वृ्द्धि की संभावना नजर आ रही है। इस समय आपके मन में सकारात्मकता रहेगी।
मीन
बुध ग्रह आपकी राशि से चौथे भाव में जाएगा। इस दौरान घर में सामंजस्य की स्थिति बनी रहेगी। आप अपने व्यक्तिगत जीवन को अधिक समय दे सकते हैं। नया घर या नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। कार्य क्षेत्र में आपकी कार्य क्षमता में वृद्धि होने की संभावना है। जीवन साथी के लिए यह समय उत्तम रहने के संकेत दे रहा है। व्यापार में साझेदारी से आपको लाभ मिल सकता है।
Created On :   8 Jun 2018 4:10 PM IST