जानिए शरीर के इन अंगों पर है तिल तो शुभ है या अशुभ 

Mole : mole on these parts of the body can be auspicious for you
जानिए शरीर के इन अंगों पर है तिल तो शुभ है या अशुभ 
जानिए शरीर के इन अंगों पर है तिल तो शुभ है या अशुभ 

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हमारे शरीर के विभिन्न अंगों पर कई तरह के निशान होते हैं, उनमें से कई जन्मजात होते हैं तो कई जीवनकाल के दौरान पैदा होते हैं। इन निशानों को हम तिल, मस्सा आदि कहते हैं। क्या आपको पता है कि यह तिल या मस्सा व्यक्ति के चरित्र के बारे में बताते हैं। भारतीय ज्योतिषशास्त्र के अनुसार यह तिल न केवल व्यक्ति के चरित्र व भविष्य के बारे में बताते हैं बल्कि इससे व्यक्ति के भविष्य का विश्लेषण भी किया जा सकता है। चलिए जानते हैं शरीर के किस अंग पर तिल आपके लिए शुभ होगा।

 


दायीं हथेली - जिस व्यक्ति की दायीं हथेली पर तिल होता वो व्यक्ति बलवान होता है और दायीं हथेली के पृष्ठ भाग में तिल हो तो ऐसा व्यक्ति धनवान होता है।

 


बायीं हथेली - किसी व्यक्ति की यदि बायीं हथेली पर तिल-हो तो जातक खर्चीले स्वभाव का हता है। वहीं अगर बायीं हथेली के पृष्ठ भाग पर तिल हो तो ऐसा व्यक्ति कंजूस होता है।

 


अंगूठा - यदि व्यक्ति के अंगूठे पर तिल हो तो ऐसा व्यक्ति कार्यकुशल, व्यवहार कुशल और न्यायप्रिय होता है।

 


तर्जनी - किसी व्यक्ति की तर्जनी पर तिल हो तो वह व्यक्ति विद्यावान, गुणवान और धनवान होता है लेकिन शत्रुओं से हमेशा पीड़ित रहता है।

 


मध्यमा - यदि किसी व्यक्ति की मध्यमा पर तिल होता है तो उसे उत्तम फलदायी माना जाता है। व्यक्ति सुखी होता है। उसका जीवन शांतिपूर्ण व्यतीत होता है।

 


अनामिका - व्यक्ति की अनामिका पर तिल होना व्यक्ति को ज्ञानी, यशस्वी, धनी और पराक्रमी बनाता है।

 


कनिष्ठा - कनिष्ठा पर तिल होने पर व्यक्ति संपत्तिवान होता है, किंतु उसका जीवन दुखमय बीतता है।

 


दाहिनी भुजा - यदि किसी व्यक्ति की दाहिनीभुजा पर तिल होता है तो ऐसे जातक प्रतिष्ठित व बुद्धिमान होते हैं। लोगों के द्वारा आदर सम्मान प्राप्त करता है।

 


बायीं भुजा - व्यक्ति की बायीं भुजा पर तिल हो तो ऐसा व्यक्ति झगड़ालू किस्म का होता है। उसका सर्वत्र निरादर होता है। उसकी बुद्धि कुत्सित होती है।

 


कोहनी - किसी व्यक्ति की कोहनी पर तिल का पाया जाना उसकी विद्वत्ता का सूचक होता है। 

Created On :   27 May 2018 2:20 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story