Ramzan: चांद नजर आया, आज से रमजान का पवित्र महीना शुरू, PM मोदी ने दी बधाई

Ramzan: चांद नजर आया, आज से रमजान का पवित्र महीना शुरू, PM मोदी ने दी बधाई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोना के कहर और लॉकडाउन के बीच मुसलमानों का रमजान का पवित्र महीना आज (25 अप्रैल) से शुरू हो रहा है। शुक्रवार को दिल्ली समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में रमज़ान का चांद नजर आया। चांद के दीदार के साथ ही रमजान महीने के शुरू होने की घोषणा की गई। शनिवार से इस पवित्र महीने की शुरुआत हो रही है। रमजान शुरू होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने मुबारकबाद दी है। 

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, रमज़ान मुबारक! मैं सभी की सुरक्षा, कल्याण और समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं। यह पवित्र महीना अपने साथ दया, सद्भाव और करुणा लेकर आए। हम कोविड-19 के खिलाफ चल रही लड़ाई में एक निर्णायक जीत हासिल करें और एक स्वस्थ दुनिया बनाएं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर मुस्लिम समुदाय को लोगों को मुबारकबाद दी। कहा- मैं रमज़ान के इस महीने में आप सभी के लिए शांति और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी रमजान पर लोगों को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, इस बार का रमजान ऐसे समय पड़ रहा है, जब देश में कोरोना को रोकने के लिए लॉकडाउन है। इस पवित्र महीने को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों ने खास तैयारी की है।

घरों में ही पढ़ें नमाज़ और तरावीह
वहीं दिल्ली की फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने ऐलान किया है कि, दिल्ली में कल (25 अप्रैल) पहला रोज़ा होगा। उन्होंने कहा देश के कई स्थानों पर चांद दिखा है। मुफ्ती मुकर्रम ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से यह भी अपील की है कि, सभी लोग लॉकडाउन का पालन करें। नमाज़ और तरावीह (रमज़ान में रात में पढ़ी जाने वाली विशेष नमाज़) घरों में ही पढ़ें। 

रमज़ान के पवित्र महीने की शुरुआत से पहले रोशनी से जगमगाई जामा मस्जिद

 

Created On :   24 April 2020 3:43 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story