पौराणिक कथा के अनुसार राजा महाबली केरल के राजा थे। वो एक दैत्य राजा थे लेकिन फिर भी उनके शासनकाल में उनकी प्रजा बेहद सुखी थी। राजा महाबली बढ़चढ़कर दान-दक्षिणा करने के लिए जाने जाते थे। महाबली शूरवीर राजा थे और उन्होंने अपने साहस से तीनों लोकों पर आधिपत्य हासिल कर लिया था। यहां तक की इन्द्रलोक भी राजा बली के ही अधीन था। महाबली अपनी इस जीत से बेहद खुश थे। वे भगवान विष्णु के भक्त थे और उन्होंने भगवान का आभार व्यक्त करने के लिए महायज्ञ का आयोजन किया। इस यज्ञ में भगवान विष्णु स्वयं वामन अवतार धारण कर पहुंचे थे।
अपने वामन अवतार में भगवान विष्णु महायज्ञ में शामिल हुए। महायज्ञ समाप्त होने के बाद जब दान-दक्षिणा का समय आया तब राजा महाबली ने उनसे पूछा कि हे देव आप क्या लेंगे दक्षिणा के रूप में ? तब वामन अवतार धारण किये भगवान विष्णु ने राजा बली से तीन पग धरती मांगी। इस पर राजा बली हंसने लगे और बोले कि हे वामन देव आप कद-काठी से इतने छोटे हैं तीन पग जमीन बहुत कम होगी। फिर भी भगवान विष्णु अपनी मांग पर अड़े रहे। तब राजा बली उन्हें तीन पग जमीन देने के लिए राजी हो गए।
भगवान विष्णु ने अपने शरीर का आकार बढ़ाकर तीनों लोकों को तीन पग में समा लिया। तब राजा महाबली समझ गए कि ये भगवान विष्णु हैं जो वामन अवतार लिये हैं। उस समय राजा महाबलि अपना सब कुछ दान कर भगवान विष्णु के आदेश पर पाताल चले गए, लेकिन जाते-जाते राजा बली ने प्रभु से वरदान मांगा कि साल में एक बार वो अपनी प्रजा से मिलने धरती पर आ सकते हैं। तब भगवान विष्णु ने उन्हें 10 दिन पृथ्वी पर रहने की अनुमति दी।
- सरकार के प्रस्ताव पर क्या होगा जवाब? किसान यूनियन आज दोपहर 12 बजे बैठक में लेंगे फैसला
- उज्जैन के MP ने PM मोदी को लिखा पत्र, की नेताजी सुभाष चंद्र बोस को भारत रत्न देने की मांग
- पंजाब में आज से खुलेंगे सभी सरकारी और गैर सरकारी विश्वविद्यालय
- यूपीः दो दिन के दौरे पर आज लखनऊ पहुंचेंगे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा
- कन्नड़ अभिनेत्री रागिनी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
ओणम 2018: शुरू हो रहा ओणम महोत्सव, प्रजा से मिलने आएंगे महाबली राजा
डिजिटल डेस्क, भोपाल। केरल का सबसे प्रसिद्ध त्योहार ओणम श्रावण शुक्ल की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 25 अगस्त को पड़ रही है। केरल में मनाया जाने वाला ये त्योहार दक्षिण भारत की दीपावली के नाम से भी जाना जाता है। इस ओणम महोत्सव को 10 दिनों तक मनाया जाता है। इस दौरान पूरा केरल केरल दियों की रोशनी से जगमगा उठता है। लोग घर को सुंदर रंगोली से सजाते हैं। खुद सज-संवरकर इस त्योहार को मनाते हैं। इस त्योहार को फसल और उपज के त्योहार के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि इस महोत्सव के दौरान राजा बली अपनी प्रजा से मिलने आते हैं इसलिए इस महोत्सव को उनके स्वागत के रूप में मनाया जाता है।


मान्यता है कि ओणम को राजा महाबली के स्वागत में ही मनाया जाता है। केरल के लोग अपने घरों को फूलों से सजाते हैं, घर के बार फूलों की रंगोली बनाते हैं और शाम के समय दीये जलाकर उत्सव मनाते हैं। इस मौके पर भगवान विष्णु की खास पूजा-अर्चना की जाती है। महिलाएं पारंपरिक नृत्य करती हैं। इस दस दिन के महोत्सव में कई प्रकार की प्रतियोगिताएं भी रखी जाती हैं। इस उत्सव को पूरे दक्षिण भारत में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है।

ओणम में मलयाली लोग खास तरह के पकवानों से थाली सजाते हैं। उनकी थाली केले के पत्ते की होती है जिसे ओणम साध्य के नाम से भी जाना जाता है। इस साध्य में एक से एक लजीज डिशेज होती हैं जो इस त्योहार को और भी खास बनाती हैं।
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।