जानिए क्या है विष्णु रेखा, कैसे बनाती है यह आपको भाग्यशाली 

जानिए क्या है विष्णु रेखा, कैसे बनाती है यह आपको भाग्यशाली 

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हस्तरेखाशास्त्र के द्वारा विभिन्न रेखाओं का अध्ययन किया जाता है। जिसके द्वारा भविष्य के बारे में आसानी से जाना जा सकता है। हाथों की रेखाओं में कई सारे चिन्ह निर्मित होते हैं, जो हमारे जीवन से जुड़ी हुई कई जानकारियां हम तक पहुंचाते हैं। हथेली में कुछ विशेष चिन्ह होते हैं जो हमारे भाग्य के प्रतीक होते हैं। जिनसे पता चलता है कि हम भाग्यशाली हैं या नहीं।

हथेली पर बने शंख, त्रिशूल, कमल आदि चिन्ह शुभता का प्रतीक होते हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार ये चिन्ह जिसकी हथेली में होता है वे लोग अत्यधिक भाग्यशाली होते है। इन चिन्हों के अतिरिक्त एक चिन्ह ऐसा है जिसे इन सब चिन्हों में भी अत्यधिक महत्वपूर्ण का माना गया है। जिनकी हथेली में यह चिन्ह होता है वे बेहद भाग्शाली होते हैं, क्योंकि हथेली में ऐसे चिन्ह वाले व्यक्ति अन्य की अपेक्षा कम मेहनत में ही बड़ी सफलता प्राप्त कर लेते हैं। साथ ही ऐसे चिन्ह वाले व्यक्ति को जीवन में कम संघर्ष करना पड़ता है। हालांकि यह चिन्ह बहुत कम हाथों में होता है और बहुत कम लोग इस चिन्ह के बारे में जानते हैं। 
 


 

क्या है विष्णु-चिह्न ?

हथेली पर हृदय रेखा जब गुरु पर्वत पर जाकर दो भागों में बंट जाती है, जिसका एक सिरा ऊपर की तरफ तर्जनी और मध्यमा अंगुली के बीच की ओर और दूसरा सिरा हथेली पर तर्जनी अंगुली के नीचे गुरु पर्वत की ओर जा रहा होता है। इस रेखा को यदि ड्रॉ किया जाए, तो वहां अंग्रेजी के ‘V’ अक्षर की तरह दिखने वाला एक चिह्न बनता है, यह भगवान विष्णु का चिह्न माना जाता है। इसे ही विष्णु रेखा भी कहते हैं। 
 


विष्णु रेखा का महत्व

विष्णु-चिह्न जिसके भी हाथों पर होता है, वे लोग भगवान की विशेष कृपा प्राप्त करते हैं, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं होता कि ये जीवन में बिना कुछ किए सबकुछ पा सकते हैं। इन लोगों को अपने जीवन में सत्य के साथ चलना होता है। अगर ये अच्छे कर्मों के साथ चलते हैं और कोई भी प्रयास करते हैं तो अवश्य ही सफलता मिलती है, लेकिन अगर ये कुछ भी गलत करने की कोशिश करते हैं, तो तुरंत उसका दुष्परिणाम भी इन्हें भुगतना पड़ता है। 

अच्छे कार्यों के साथ ये जीवन में बहुत प्रगति करते हैं और हर प्रकार की चुनौती या बाधा को सफलतापूर्वक पार करते हैं। इन्हें हराना इनके विरोधियों के लिए संभव नहीं होता। ये समाज में भी लोकप्रियता पाते हैं और जहां भी जाते हैं विशेष सम्मान प्राप्त करते हैं। 

Created On :   28 April 2018 1:56 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story