जानिए क्या कहते हैं हथेली के निशान, कोई देता है शुभ संकेत तो कोई अशुभ

Palmistry: Know the Auspicious Signs and Symbols in your Palm
जानिए क्या कहते हैं हथेली के निशान, कोई देता है शुभ संकेत तो कोई अशुभ
जानिए क्या कहते हैं हथेली के निशान, कोई देता है शुभ संकेत तो कोई अशुभ

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हथेली में मौजूद हर निशान व्यक्ति के भूत, भविष्य और वर्तमान की जानकारी देता है। कुछ च‌िन्हों को शुभ फलदायी बताया गया है तो कुछ चिन्हों को बुरा फल देने वाला बताया गया है। हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार रेखाओं से बने इन निशानों का असर हमारे जीवन पर भी होता है। हाथ की रेखाएं बिल्कुल सटीक भविष्यवाणियां तो नहीं करतीं लेकिन इससे भविष्य के बारे में काफी कुछ अंदाजा लगाया जा सकता है।

आज हम बताएंगे कि हथेली में बनने वाले 10 खास निशान और उनसे मिलने वाले शुभ-अशुभ फल के बारे में। 
 


मंदिर का निशान 

यदि किसी व्यक्ति के हाथ में मंदिर जैसा निशान बना हुआ होता है तो ऐसा व्यक्ति सर्वश्रेष्ठ पद प्राप्त करता है और ऐशो आराम की जिंदगी व्यतीत करता है। 
 


त्रिशूल का निशान 

किसी व्यक्ति के हाथ में यदि त्रिशूल का निशान होता है तो वो व्यक्ति भाग्यशाली होता है। इस निशान के असर से व्यक्ति जीवन में हर प्रकार की सुख सुविधाएं और मान-सम्मान प्राप्त करता है।
 


अंडाकार निशान (ओवल शेप)

अंडाकार निशान हथेली में जिस पर्वत पर या रेखा पर होता है, उसका शुभ असर कम करता है। आमतौर पर ये निशान अच्छा नहीं माना जाता है। 
 


रथ का निशान 

जिस व्यक्ति के हाथ में रथ का निशान होता है, वो व्यक्ति किसी राजा के समान जीवन जीता है। आमतौर पर किसी राजा के हाथ में ही रथ का निशान बना रहता है।
 


तलवार का निशान 

व्यक्ति के हाथ में तलवार का निशान अशुभ माना जाता है। जिस व्यक्ति के हाथ में यह निशान होता है उस व्यक्ति को जीवन में कई प्रकार के संघर्षों का सामना करना पड़ता है।
 


 

स्वस्तिक का निशान 

स्वस्तिक एक पूजनीय और पवित्र चिन्ह है। जिन लोगों के हाथ में स्वस्तिक बना रहता है वो धर्म के क्षेत्र में कार्य करते हैं और समाज में मान-सम्मान प्राप्त करते हैं। 
 


वृक्ष का निशान 

हथेली पर स्थित वृक्ष का निशान रेखा या पर्वत के शुभ फलों को बढ़ा देता है। इस चिन्ह को अत्यंत शुभ चिन्ह माना जाता है। 
 


हाथी का निशान

यदि किसी व्यक्ति की हथेली पर हाथी का निशान होता है तो उस व्यक्ति को गणेश जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। ऐसे लोगों को सभी प्रकार की राजकीय सुख सुविधाएं प्राप्त होती हैं। 
 


मछली का निशान 

मछली के निशान को चमत्कारिक माना जाता है। जिन लोगों के हाथ में ये निशान बन जाता है, उनके जीवन में कई चमत्कारिक घटनाएं होती हैं। 
 


झंडे का निशान 

व्यक्ति की हथेली में झंडे के निशान का मतलब है व्यक्ति को हर क्षेत्र में जीत मिलेगी। ऐसे लोग कोर्ट-कचहरी और किसी तरह के वाद-विवाद में जीत हासिल करते हैं।

Created On :   30 April 2018 12:20 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story