होली, महाष्टमी व विवाह मुहूर्त, इस माह में लगी त्योहारों की झड़ी

Ram Navami holi Astami and many Vrat muhurt on the month of march
होली, महाष्टमी व विवाह मुहूर्त, इस माह में लगी त्योहारों की झड़ी
होली, महाष्टमी व विवाह मुहूर्त, इस माह में लगी त्योहारों की झड़ी

 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।  फरवरी माह में महाशिवरात्रि सहित प्रमुख व्रत पर्वों के पश्चात अब मार्च माह में व्रत त्योहारों की झड़ी लगी हुई है। इसकी शुरूआत 1 मार्च से ही होलिका दहन के साथ होगी। इसके पश्चात रविवार को छोड़कर लगातार आठ दिनों तक व्रत पर्व मनाए जाएंगे। वहीं 2 मार्च को रंगों का त्योहार होली उत्सव मनाया जाएगा। इसके पश्चात 3 मार्च को भाई दूज। भारत के बुंदेलखंड क्षेत्र में इस दिन को लेकर विशेष मान्यताएं हैं। इस दिन भाईयों की लंबी उम्र के लिए बहनें पूजन करती हैं और भाई को तिलक लगाती हैं। 


होता है अनेक संकटों का निदान
इसके बाद 5 मार्च को गणेश चतुर्थी व्रत है। चैत्र कृष्ण पक्ष में इसे लेकर भी भक्त विशेष नियमों का पालन करते हैं। इसके बारे में कहा जाता है कि विशेष नियमों का पालन करने के साथ ही भगवान गणेश अनेक संकटों का निदान भी करते हैं, जिससे सभी समस्याएं समाप्त होती हैं और मनुष्य जीवन में सभी सुखों को प्राप्त करता है। 


रंगपंचमी की होगी धूम
6 मार्च को रंगपंचमी यह होली के समान ही मनाया जाता है। इसे लेकर भी कई तरह की मान्यताएं हैं। इसे पूरे भारत में मनाया जाता है। इसके पश्चात् 7 मार्च को एकनाथ छठ व 8 मार्च को भानु सप्तमी मनायी जाएगी। 9 मार्च को शीतलाष्टमी पर मां शीतला के व्रत पूजन का दिन है। 

 

विवाह मुहूर्त के साथ ही महाष्टमी पूजा भी

इस माह विवाह मुहूर्त भी 1 से 8, 10,12,13 मार्च को है। इसी माह गुड़ी पड़वा दुर्गा अष्टमी का महापर्व भी मनाया जाएगा। महाष्टमी हिंदू व्रत त्योहारों में विशेष स्थान रखती है। इसे धूमधाम से और पूर्ण विधि-विधान से मनाया जाता है। सिद्धियां प्राप्त करने अाैर मां दुर्गा के नाै अवताराें की पूजा के ये विशेष दिन माने गए हैं। इन दिनों में अनेक लोग पूजन का अत्यंत ही कठिन तरीका अपनाते हैं।

Created On :   21 Feb 2018 1:13 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story