27 नक्षत्रों में सबसे शुभ, रविवार को रवि पुष्य पर बन रहे राजयोग

डिजिटल डेस्क, भोपाल। नक्षत्रों के सम्राट पुष्य को 27 नक्षत्रों में सबसे शुभ, श्रेष्ठ व शुभकारी माना जाता है। सावन का महीना और हरियाली अमावस्या का योग इसे और शुभ बना रहा है। इस बार 23 जुलाई रविवार को पुष्य नक्षत्र होने से रवि पुष्य का योग बन रहा है। पुष्य नक्षत्र रविवार की सुबह लगभग 9 बजे से शुरू होगा, जो सोमवार सुबह लगभग 7 बजे तक रहेगा।
ये नक्षत्र विभिन्न वारों के साथ मिलकर शुभ योग बनाता है। रवि पुष्य के शुभ मुहूर्त में किए गए कार्य पु।यकारी बताए गए हैं। भगवान शिव, लक्ष्मी और विष्णु को प्रसन्न करने के लिए ये बहुत ही उत्तम दिन माना गया है। इस साल दिसंबर तक कुल 12 पुष्य नक्षत्र आएंगे। शास्त्रों के अनुसार पुष्य नक्षत्र स्थायी होते हैं इसलिए इनमें किया गया कोई भी कार्य स्थायी तौर पर सुख-समृद्धि देता है।
यदि ग्रहों की स्थिति प्रतिकूल हो अथवा कोई अच्छा मुहूर्त नहीं भी हो ऐसी स्थिति में भी विवाह मुहूर्त छोड़कर रवि पुष्य योग सभी कार्यों के लिए अति लाभकारी होता है। इस योग में सोने के आभूषण, प्रॉपर्टी और वाहन आदि की खरीददारी करना लाभदायक होता है। व्यापार और व्यवसाय की शुरुआत, योग तंत्र-मंत्र की सिद्धि एवं जड़ी-बूटी ग्रहण करने में विशेष रूप से यह दिन श्रेष्ठ माना गया है।
आने वाले पुष्य नक्षत्र योग
20 अगस्त को रवि पुष्य का विशिष्ट योग बनेगा। 16 सितंबर से शनि पुष्य और 13 अक्टूबर की सुबह 7.46 के बाद शुक्र पुष्य नक्षत्र रहेगा। 9 नवंबर को दोपहर 1.38 से गुरु पुष्य नक्षत्र व 7 दिसंबर से सूर्योदय से गुरु पुष्य नक्षत्र रहेगा। इस दौरान लोगों को नई खरीदारी के साथ पु।य कर्म को भी महत्ता देना चाहिए।
करें ये उपाय
- शिव मंदिर में पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके रूद्राक्ष की माला लेकर अपनी इच्छा अनुसार महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
- धन लाभ के लिए भगवान शिव पर 11 या 21 बिल्व पत्र अर्पित करें।
- रविवार को चांदी का सिक्का खरीदकर उस पर कुंकुम लगाकर अपने धन स्थान पर रखें। ऐसा करने से शीघ्र ही धन लाभ के योग बनने लगेंगे।
- आय में वृद्धि के लिए शुभ गुरु पुष्य या रवि पुष्य योग में बाजोट या पीला वस्त्र बिछाकर विष्णु यंत्र स्थापित करें।
- पानी में काले तिल डालकर शिवलिंग पर अभिषेक करें। पितर तृप्त होंगे।
- घर अथवा दुकान के मंदिर में लक्ष्मी यंत्र की स्थापना करने से तिजोरी में रूपए टिकने लगेंगे।
Created On :   23 July 2017 10:35 AM IST