कहीं शनिवार के दिन आपने तो नहीं खरीदीं ये 7 चीजें, हो सकता है बड़ा नुकसान
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शनिदेव सूर्य देव और देवी छाया के पुत्र माने जाते हैं। वैसे तो शनि के प्रभाव को ज्यादातर हानिकारक ही बताया जाता है। लेकिन अगर हम शनिवार को कुछ काम करने से बचे तो ये प्रभाव लाभदायक भी हो सकते हैं। यह दिन शनिदेव की आराधना और हनुमान जी की पूजा करने का भी सबसे उत्तम दिन होता है। शनिवार को खरीदारी करना तो अच्छा है लेकिन हमे कुछ सामानों की खरीददारी से भी बचना चाहिए।
1- शनिवार के दिन लोहे से बने सामान खरीदने से बचें। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इस दिन लोहे से बना सामान दान किया जाता है और ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं इसलिए लोहे की खरीदारी न करके उसे दान करने का प्लान बनाए।
2- शनिवार को तेल नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि सरसों का तेल खरीदने पर इंसान रोगों से ग्रस्त होता है और इसलिए शनिवार के दिन शनिदेव पर सरसों का तेल चढ़ाया जाता है।
3- शनिवार के दिन नमक खरीदने से बचना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दिन नमक की खरीददारी करने से कर्ज बढ़ने की संभावना बनी रहती है।
4- शनिवार के दिन कैंची नहीं खरीदनी चाहिए। इस दिन कैंची खरीदने से रिश्तों में तनाव आता है और कड़वाहट बढ़ती है।
5- काले तिल शनिवार के दिन कभी न खरीदें। क्योंकि काले तिल चढ़ाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और कई विपत्तियों से भी निकालते हैं।
6- शनिवार को काले रंग के जूते न खरीदें। ऐसा माना जाता है कि शनिवार को खरीदे गए काले जूते पहनने वाले को कार्य में असफलता दिलाते हैं और आपको मनमाना फल नहीं मिल पाता।
7- इस दिन स्याही खरीदने से बचना चाहिए। यह मनुष्य को अपयश का भागी बनाती है। पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी चीजों के लिए सबसे श्रेष्ठ दिन गुरुवार है।
Created On :   1 Dec 2017 4:56 PM GMT