घर, दुकान और कारखाने को बचाएं बुरी नजर से, ये हैं कुछ आसान टोटके

Save the house, shop and factory from bad eye with these easy tricks
घर, दुकान और कारखाने को बचाएं बुरी नजर से, ये हैं कुछ आसान टोटके
घर, दुकान और कारखाने को बचाएं बुरी नजर से, ये हैं कुछ आसान टोटके

डिजिटल डेस्क, भोपाल। बुरी नजर (हाय) लग जाए तो वह इंसान तो क्या पत्थर को भी फाड़ देती है। अगर किसी के घर, दुकान, कारखाने में काम अच्छा चल रहा हो तो हम सहज ही कहते हैं कि भगवान का लाख-लाख शुक्र है कि किसी की बुरी नजर नहीं लगी। वहीं अगर इससे विपरीत हो तो हम कहते हैं कि किसी की बुरी नजर लग गई है।

 


वास्तुदोष को खत्म करने में भी नींबू-मिर्च बड़े काम का है। इसे घर में लगाने से सारी नकारात्मक शक्तियां खत्म हो जाती हैं और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। ये टोटका केवल मंगलवार और शनिवार को ही अपनाया जाता है। अगर आपको किसी की बुरी नजर से बचना है तो नींबू-मिर्ची सबसे सस्ता व सटीक उपाय है।

 


कहा जाता है कि नींबू मिर्च लटकाने से किसी की बुरी नजर नहीं लगती। इसलिए लोग बुरी नजर से बचने के लिए घरों और दुकानों के बाहर नींबू मिर्च को लटकाते हैं। यह सिर्फ बुरी नजर से ही नहीं बचाता बल्कि स्वास्थ्य संबंधी भी बहुत सारे लाभ देता है। इसकी भीनी खुशबू पूरे वातावरण में बिखर कर रोग नाशक कीटाणुओं का खात्मा कर सकारात्मकता का प्रवाह करती है।

मनोवैज्ञानिक कारण के अनुसार जब हम इमली, नींबू जैसी चीजों को देखते हैं तो हमें उनका स्वाद महसूस होता है। व्यक्ति का ध्यान अन्य चीजों से हटकर उन पर ही आ जाता है।

 


जिस घर में नींबू का पेड़ होता है वहां किसी भी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा सक्रिय नहीं हो पाती है। नींबू के वृक्ष के आस-पास का वातावरण शुद्ध और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहता है। नींबू का पेड़ घर के वास्तुदोष को दूर कर देता है।  

 


किसी बच्चे या दुकान पर नजर उस समय लगती है जब कोई एकाग्र होकर उन्हें देखता है। नींबू और मिर्च टांगने से उनका ध्यान इन पर ही टिकता है और उनकी एकाग्रता भंग हो जाती है। जिससे बुरी नजर का प्रभाव नहीं होता। इसके साथ ही ये भी माना जाता है कि नींबू नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेता है। जिससे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा भर जाती है।


अधिकतर लोग प्लास्टिक के नींबू-मिर्ची को घरों के मुख्य द्वार पर टांग रहे हैं, जो कि फायदेमंद नहीं है। असली नींबू, हरी मिर्च व फूल को काले धागे में पिरोकर ही लटकाना चाहिए।

Created On :   10 Jun 2018 3:41 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story