चैत्र नवरात्रि में करें शक्ति के इन सिद्ध मंत्रों का जाप, होगा यह लाभ

Shakti puja and siddha mantra, Read this during the Navratri 2018
चैत्र नवरात्रि में करें शक्ति के इन सिद्ध मंत्रों का जाप, होगा यह लाभ
चैत्र नवरात्रि में करें शक्ति के इन सिद्ध मंत्रों का जाप, होगा यह लाभ

 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शक्ति पूजा भक्तों के लिए हमेशा ही सुखद संदेश लाती है, किंतु अन्य देवी-देवताओं की तुलना में शक्ति पूजा विधि-विधान एवं मंत्रों का विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। मां शक्ति के क्रोधित होने पर मनुष्य को इसके दुष्परिणाम भी भुगतने होते हैं। यही वजह से कि विशेष पूजा विधान में विशेषज्ञ का मार्गदर्शन आवश्यक है। अनेक बार मां शक्ति की पूजा सिद्धियां प्राप्त करने तंत्र मंत्र का सहारा लेकर भी की जाती है, किंतु यह उन्हीं के लिए संभव है जो इसके ज्ञाता हैं और लंबे समय से देवी की आराधना में रत हैं। यहां हम आपको ऐसे मंत्र बताने जा रहे हैं जिनके जाप से स्वयं ही जीवन में शांति एवं एकाग्रता का अनुभव करेंगे। इनका जाप स्नान के बाद साधारण पूजा के साथ ही कर सकते हैं। इसके लिए विशेष विधान करने की आवश्यकता नही है। 

 

18 मार्च 2018 से प्रारंभ हाेकर 26 मार्च 2018 तक
स्वयं पर शुद्ध जल छिड़ककर पूजा का संकल्प लेकर यदि आप नवरात्रि के नौ दिनों में इस मंत्र का जाप करते हैं तो निश्चित ही आपको इसका लाभ प्राप्त होगा। देवी प्रसन्न होंगी और आपके जीवन के तनाव कम होगा। मां शक्ति की कृपा से आपको सुखद संदेश भी प्राप्त होंगे।

 

एेसी दशा में ना करें जाप

इस वर्ष  रविवार 18 मार्च सोमवार से प्रारंभ होकर 26 मार्च 2018 तक मां शक्ति की उपासना का पर्व चैत्र नवरात्र प्रारंभ हो रहा है। इस दाैरान इन मंत्रों का जाप आपके लिए शुभकारी सिद्ध होगा। स्मरण रहे कि इनका जाप दैविय स्थान पर ही करें। ऐसी दशा या स्थान पर कदापि नही जहां शुद्धता का आभाव है। अन्यथा आपके सम्मुख इसके विपरीत परिणाम आ सकते हैं।

 

ये हैं विशेष मंत्र

 

ॐ अपवित्र: पवित्रो वा सर्वावस्थां गतोअपी वा

 य: स्मरेत पुण्डरीकाक्षं स बाहान्तर: शुचि:।।


दुर्गे स्मृता हरसि भीतिमशेषजन्तो:।

स्वस्थै स्मृता मतिमतीव शुभां ददासि।।

द्रारिद्र दु:ख भयहारिणि का त्वदन्या।

सर्वोपकारकारणाय सदाह्यह्यद्र्रचिता।।


 

Created On :   3 Feb 2018 10:25 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story