नवरात्रि पर बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग, राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

Siddhi Yoga is being created on Navaratri, Impact on zodiac sign
नवरात्रि पर बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग, राशियों पर पड़ेगा प्रभाव
नवरात्रि पर बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग, राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

 

 

डिजिटल डेस्क ।  चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 18 मार्च से होगी जो कि 25 मार्च तक चलेगी। नवरात्र में देवी मां के नौ रूपों की पूजा की जाती है। कई श्रृद्धालु कलश स्थापना कर नौ दिन का व्रत रखते हैं। वैसे तो नवरात्रि साल में दो बार आती है पहली चैत्र नवरात्रि और दूसरी शारदीय नवरात्रि। इन दोनों में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व होता है क्योंकि हिंदू धर्म के अनुसार चैत्र नवरात्रि के साथ ही हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है।

इस बार अष्टमी और नवमी तिथि एक ही दिन होने की वजह से नवरात्रि 9 दिन की बजाय 8 दिन की होगी। लगातार ये चौथा वर्ष है जब नवरात्रि नौ दिन की बजाय आठ दिन की होगी। नवरात्रि की शुरुआत चैत्र प्रतिपदा को सर्वार्थ सिद्धी योग में होगी। ग्रहों की दशा बदलती है जिसका प्रभाव राशियों पर पड़ता है। कुछ राशियों के लिए नवरात्र शुभ होते हैं तो कुछ राशियों के लिए अशुभ। 

 

, राशियों पर पड़ेगा प्रभाव के लिए इमेज परिणाम

 

किन राशियों पर होगा कैसा असर
 

मेष - धन की प्राप्ति होगी। कोई बिगड़ा काम पूरा हो सकता है। शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी।

वृषभ - इस नवरात्र आपके जितने भी रुके हुए काम हैं वे पूरे होंगे। जो लोग तकनीकी क्षेत्र में काम करते हैं उनको लाभ होगा।

मिथुन - ये नवरात्र आपके जीवन में सफलता लेकर आएगी। राजनीति से जुड़े व्यक्ति को लाभ मिलेगा। आप जिस भी कार्य को करेंगे आपको सफलता ही मिलेगी।

कर्क - इस नवरात्र घर में मां दुर्गा लक्ष्मी के साथ आएंगी। धार्मिक यात्रा एवं आध्यात्मिक उत्कर्ष की प्राप्ति हगी। 
गृह कार्यों में सफलता मिलेगी।

सिंह - नवरात्र में मां की कृपा से सभी तरह की बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। यश तथा प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। सरकारी कार्य बनेंगे।

कन्या - शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। संतान की सफलता से मन हर्षित रहेगा। इस नवरात्र घर में धन का आगमन होगा।

तुला - नवरात्र में मां दुर्गा की कृपा के साथ धन की प्राप्ति होगी। यश तथा प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। ससुराल से लाभ की प्राप्ति होगी। कोई बिगड़ा कार्य बनेगा।

वृश्चिक - नवरात्र में कोई पुराना मित्र मिलेगा। किसी नए व्यापार की योजना बनेगी। नवरात्र में धन का आगमन होगा।

धनु - शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति मिलेगी। नवरात्र में मां की अराधना से घर में धन की प्राप्ति होगी।

मकर - इस नवरात्र भाई से मदद मिल सकती है। घर में धन का आगमन होगा। जितने भी रुके काम हैं वे सारे पूरे होंगे।

कुंभ - राजनीति से जुड़े लोगों से लाभ मिल सकता है। किसी बड़े समारोह में पुरस्‍कृत हो सकते हैं।

मीन - इस नवरात्र नौकरी में उन्नति होगी। किसी नए कार्य की शुरुआत हो सकती है। घर में धन का आगमन होगा।

Created On :   16 March 2018 8:24 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story