साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, एक दशक बाद बना है ये संयोग

Surya grahan 2023: Hybrid solar eclipse will happen after a decade
साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, एक दशक बाद बना है ये संयोग
हाइब्रिड सूर्य ग्रहण 2023 साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, एक दशक बाद बना है ये संयोग

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 यानी कि आज गुरुवार को लगने वाला है। हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह की अमावस्या तिथि के दिन यह ग्रहण लगेगा। य​ह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा जो कि आंशिक सूर्य ग्रहण और वलयाकार सूर्य ग्रहण के बीच की अवस्था होती है। इसे हाइब्रिड सूर्य ग्रहण भी कहा जाता है, जो कि 100 साल में एक बार होता है। इस सूर्य ग्रहण का नाम ‘निंगालू’ रखा गया है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहण का विशेष महत्व होता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, सूर्यग्रहण के समय सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में राहु और बुध के साथ होंगे, एसे में ग्रहण का प्रभाव कुछ राशियों पर अच्छा तो कुछ पर नकारात्मक हो सकता है। यह सूर्य ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा? सूतक काल कब से कब तक रहेगा? आइए जानते हैं...

कहां और कब देगा दिखाई?
साल का पहला सूर्य ग्रहण भारतीय समय के अनुसार, सुबह 07 बजकर 04 मिनट से प्रारंभ होगा और इस सूर्य ग्रहण का समापन दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर होगा। हालांकि, यह भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए भारत में इसका सूतक पातक आदि देखने को नहीं मिलेगा। यह सूर्य ग्रहण हिंद और प्रशांत महासागर में कुंछ सेकेंड के लिए ही दिखाई देगा। इसे ऑस्ट्रेलिया, लेटिन अमेरिका आदि देशों में देखा जा सकेगा। 

क्यों होता है सूर्य ग्रहण ?
जब सूर्य और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता है तो सूर्य की चमकती सतह चंद्रमा के कारण दिखाई नहीं पड़ती हैं। वहीं चंद्रमा की वजह से जब सूर्य ढकने लगता है तो इस स्थिति को सूर्यग्रहण कहते हैं। इसके अलावा जब सूर्य का एक भाग छिप जाता है तो उसे आंशिक सूर्यग्रहण कहते हैं। जबकि सूर्य जब कुछ देर के लिए पूरी तरह से चंद्रमा के पीछे छिप जाता है तो उसे पूर्ण सूर्यग्रहण कहते हैं।  

इन बातों का रखें ध्यान
- सूर्य ग्रहण के दौरान भोजन करने से बचना चाहिए।
- ग्रहण काल में गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
- इस काल के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।
- इस दौरान किसी भी प्रकार का काटना, सिलना, सोना, आदि कार्य नहीं करना चाहिए। 
- सूर्य ग्रहण के दौरान किसी भी मूर्ति को स्पर्श नहीं करना चाहिए।
- ग्रहण के दौरान किसी भी विशेष मंत्र जाप कर सकते हैं।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   19 April 2023 11:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story