सूर्य ग्रहण : 15 दिन के अंतर पर दूसरा ग्रहण, जानिए कहां आएगा नजर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साल 2018 का दूसरा ग्रहण आपको जल्दी ही देखने मिलेगा वह भी सिर्फ 15 दिनों के अंतर पर। इससे पहले 31 जनवरी 2018 को सूर्य ग्रहण पड़ा था। अब यह 15 फरवरी की रात 12.25 से 16 फरवरी की सुबह 4.00 बजे तक होगा। ग्रहण का ये काल भारतीय समय के अनुसार है, किंतु यह भारत में दिखाई नही देगा। साल के दूसरे माह में सिर्फ 15 दिनों के अंतर पर यह खगोलिय घटना भी बहुत ही महत्वपूर्ण बतायी जा रही है।
यहां आएगा नजर
सूर्य ग्रहण दक्षिण जार्जियाए प्रशांत महासागरए चिलीए ब्राजील और अंटार्कटिका सहित अन्य देशों में नजर आएगा। भारत में नजर ना आने के बाद भी ज्योतिष शास्त्र के अनुसार विभिन्न राशियों पर इसका असर स्पष्ट होगा। कुछ इसकी नकारात्मकता से प्रभावित होंगे, तो वहीं कुछ लाभांवित भी हो सकते हैं। जबकि कुछ मिलेजुले असर के साथ परिवर्तन महसूस करेंगे।
इससे पूर्व 31 जनवरी को पड़ा चंद्रग्रहण पूरे भारत में नजर आया था। इसे सुपर ब्लू ब्लड मून कहा गया, जो तकरीबन 150 सालों के अंतराल पर नजर आया था। इसका महत्व जितना खगोलशास्त्र में रहा उतना ही ज्योतिष शास्त्र में भी। इसी प्रकार इस सूर्य ग्रहण को भी ज्याेतिष आैर खगाेल दाेनों में बहुत ही महत्वपूर्ण बताया जा रहा है।
इसके बाद 15 जुलाई को
अब एक बार फिर सूर्यग्रहण पर वैज्ञानिकों एवं ज्योतिषविदों की नजर टिकी है। इस काल में भी ग्रहणकाल के दौरान किए जाने वाले कार्यों को वर्जित बताया गया है। खासतौर पर वहां जहां ये पूर्णरुप से दिखाई देगा। इसके पश्चात सूर्य ग्रहण 15 जुलाई को नजर आएगा। धर्मशास्त्रों में बताए गए वे नियम जो ग्रहण काल में वर्जित हैं। इसकाल में भी मान्य होंगे। अर्थात सूतक काल से मोक्ष काल तक ग्रहणकाल में उन कार्यों का निषेध होगा, जो सामान्यतः मान्य होते हैं। हालांकि भारत में इनकी मान्यता अधिक है।
Created On :   9 Feb 2018 11:02 AM IST