इस खास योग में होगी नववर्ष की शुरुआत , 10 वर्ष बाद बन रहे हैं शुभयोग

डिजिटल डेस्क,नागपुर। नववर्ष 2018 की शुरुआत इस बार शुक्ल योग के संयोग से होने जा रही है। यह योग 10 साल बाद आया है। 10 साल के बाद वर्ष के पहले दिन सोमवार आ रहा है। शुक्ल योग व्यापार में वृद्धि व लोगों को सुख-समृद्धि प्रदान करने वाला होगा। नववर्ष के प्रथम दिन अमृत सिद्धि योग भी रहेगा जो शुभ है।
ज्योतिषाचार्य पं. गिरधारीलाल पालीवाल (बड़े महाराज) के अनुसार 27 योगों में शुक्ल योग 24 वें क्रम पर आता है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर यह योग बन रहा है जो 1 जनवरी को रहेगा। इसके पहले यह योग वर्ष 2007 में बना था। शुक्ल योग की स्वामी माता पार्वती है। इस दिन सोमवार होने से यह शिव का दिन रहेगा। और इस दिन मृगशिरा नक्षत्र है। चंद्रमा पर गुरु की नौवीं दृष्टि होने से धन लाभ करवाने वाला लक्ष्मी योग बन रहा है। इन सब का एक साथ एक ही दिन होना व्यापार में वृद्धि का सूचक है। वर्ष के पहले दिन सूर्य, शुक्र और शनि का एक साथ धनु राशि में होकर त्रिग्रही योग बनाना भी लाभकारी रहेगा।
सोमवार सेे शुरू होकर सोमवार को ही खत्म होगा 2018: वर्ष 2001 और 2007 में वर्ष के पहले और आखिरी दिन सोमवार था। और अब आगे 2024 में साल के पहले दिन सोमवार आएगा पर आखिरी दिन मंगलवार होगा। साल के पहले पहले दिन पूर्णिमा, माघ स्नान आरंभ होगा। वर्ष 2018 का शुभारंभ यूं तो कई योग-संयोगों में होने जा रहा है। लेकिन यह इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि इस पूर्णिमा तिथि है। पौष मास की पूर्णिमा पर नववर्ष का आगाज होगा। इसे शाकंभरी पूर्णिमा भी कहते हैं। इसी दिन से माघ मास का स्नान भी आरंभ होगा जो माघी पूर्णिमा तक चलेगा।
अंतिम दिन बनेगा लक्ष्मी योग
साल 2018 के अंतिम दिन यानी 31 दिसंबर को दो शुभ योग सुकर्म और लक्ष्मी बनेंगे। इस दिन धनु राशि का सूर्य व तुला राशि का चंद्रमा होने से सुकर्म योग बनेगा, वहीं चंद्रमा पर मंगल की आठवी दृष्टि होने से लक्ष्मी बन रहा है। इन शुभ योगों से धन लाभ, बिजनेस में तरक्की आदि शुभ काम होंगे।
राशियों पर ग्रहों का प्रभाव
मेष- आर्थिक लाभ, पदोन्नति
वृषभ- संपति में बढ़ोतरी, रोगों से कष्ट
मिथुन- मांगलिक कार्य होंगे
कर्क- तनाव पर प्रॉपर्टी से लाभ
सिंह- बिगड़े काम बनेंगे
कन्या - तीर्थ स्थलों की यात्रा
तुला- राज्य से लाभ
वृश्चिक- नए कारोबार की शुरुआत
धनु- धनागम में विलंब
मकर| चिंता
कुंभ- शुभ कार्य होंगे
मीन- आय में बढ़ोतरी, अपव्यय भी।
Created On :   29 Dec 2017 1:06 PM IST