आपकी इन आदतों से नाराज हो जाते हैं शनि, चंद्रदेव

TIPS, Effects of our common habits according to the vastu shastra
आपकी इन आदतों से नाराज हो जाते हैं शनि, चंद्रदेव
आपकी इन आदतों से नाराज हो जाते हैं शनि, चंद्रदेव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हमारी छोटी-छोटी आदतें कई बार हमारे लिए मुसीबत का सबब बन जाती हैं। हमें अपनी इन आदतों की वजह से ही ढेरों परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको ऐसी ही आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें ना ही वास्तु के अनुसार उर्पयुक्त माना जाता है और ना ही धार्मिक दृष्टिकोण से। 


गंदा बाथरूम छोड़ना
यूज करने के बाद बाथरूम को कभी गंदा नही छोड़ना चाहिए। नहाने के बाद इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि अपने आपके कपड़े भी बाथरूम में यहां वहां बिखरे हुए गंदे ना पड़े रहें। चंद्र के प्रभाव से इसका अशुभ फल प्राप्त होता है। फर्श पर पानी भी फैला हुआ नही छोड़ना चाहिए। ये अशुभ फल का कारक माना गया है। 


पैरों को घसीटते हुए चलना

अक्सर ऐसी आदत वाले लोग देखने में आते हैं। किंतु इसे अपशकुन माना गया है। पैरों को घसीटते हुए चलने की आदत उचित नही मानी गई। इससे राहु का प्रभाव बढ़ता है और जीवन में कष्ट भी बढ़ते जाते हैं। 

 

थाली में खाना छोड़कर उठना

कभी भी जूठी थाली छोड़कर उठना भी शुभ फलदायक नही माना गया है। इससे माता अन्नपूर्णा का अपमान तो होता ही है लक्ष्मी भी रुष्ठ होती है। खाना खाने के बाद बर्तनों को उचित स्थान पर ना रखने से शनि और चंद्र का नकारात्मक प्रभाव असर डालता है। 


घर के मंदिर की सफाई
ये तो सबसे जरूरी है। घर के मंदिर को कभी गंदा नही छोड़ना चाहिए। नियतिम रूप से घर में स्थित मंदिर को साफ करना चाहिए। बासे, सूखे हुए फूल या मालाएं, अगरबत्ती से गिरने वाली विभूति, हवन की सामग्री इत्यादि कभी दूसरे दिन तक वहीं नही छोड़ना चाहिए। भगवान को स्नान के बाद ही ये सभी चीजें वहां से साफ करने नौ ग्रह शुभ फल देते हैं और लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

Created On :   25 Nov 2017 11:20 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story