शांति और समृद्धि के लिए घर पर जरूर लाएं ये 4 फूल

TIPS, Mythological and religious significance of  these flowers
शांति और समृद्धि के लिए घर पर जरूर लाएं ये 4 फूल
शांति और समृद्धि के लिए घर पर जरूर लाएं ये 4 फूल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जीवन में खुशियां लाने के लिए कई बार बहाने की भी जरूरत होती है। हरे-भरे पेड़ पौधे हमारे जीवन में वो बहाना लेकर आते हैं। हालांकि इनका पौराणिक और धार्मिक महत्व भी है। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं...

 

चंपा के फूल

मंद, सुगंधित हल्के सफेद ये फूल अक्सर ही पूजा में उपयोग किए जाते हैं। इन्हें लेकर कहा जाता है कि ये जहां भी रहते हैं अपनी सुगंध के समान ही हर ओर खुशी का माहौल बिखेर देते हैं। पूजा में इनका प्रयोग प्रायः किया जाता है। इनके स्पर्श से तनाव कम होता है। पराग रहित होने की वजह से इस पर कभी मधुमक्खियां नहीं बैठतीं। इसे कामदेव के पांच पुष्पों में से एक माना जाता है। 

 

पारिजात के फूल

इसे हरसिंगार और शैफालिका भी कहते हैं। ये सिर्फ रात में ही खिलते हैं। ऐसा माना जाता है कि इन्हें छूने मात्र से व्यक्ति के जीवन में ढेर सारी खुशियां बिखर जाती हैं। इसे थकान मिटाने वाले पुष्प माना गया है वहीं जब ये पेड़ों से नीचे गिर जाते हैं तब ही इनका प्रयोग होता है। इन फूलों को खासतौर पर लक्ष्मी पूजन के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह फूल जिसके भी घर में खिलते हैं वहां सदैव ही शांति का वास होता है। 

 

रातरानी के सुंदर फूल

रातरानी के फूलों की खुशबू मदमस्त करने वाली होती है। नाम से ही स्पष्ट है कि ये रात में खिलते हैं और सुबह सिकुड़ जाते हैं। ये सुंदरता का प्रतीक माना जाता है। सुहागवती स्त्रियां के सौंदर्य का प्रतीक भी इसे माना जाता है। ये साल में 5 से 6 बार ही खिलता है। 

 

रजनीगंधा के फूल 

इससे सुगंधित तेल और इत्र भी बनता है। इसके कई औषधीय गुण भी हैं। ये मूलतःपहाड़ी क्षेत्रों में मिलते हैं। कहा जाता है कि इनकी माला बनाकर चढ़ाने से देवता अधिक प्रसन्न होते हैं। 

Created On :   17 Nov 2017 5:17 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story