जानें शिव को क्या अर्पित करने मिलता है कौन-सा फल, 2018 में करें ये उपाय

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साल 2017 में कुछ काम पूर्ण हुए जबकि अधूरे रह गए। कोई भी शुरू करने से पहले हम अपने आराध्य से प्रार्थना करते हैं और उनकी प्रिय वस्तु उन्हें अर्पित करते हैं। यदि आप अपने अधूरे काम साल 2018 में पूरे करना चाहते हैं तो भगवान शंकर को उनकी प्रिय वस्तुएं अर्पित करें। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि कौन-सी वस्तु भगवान शंकर को चढ़ाने से क्या वरदान मिलता है। इनका वर्णन शिव पुराण में किया गया है। यदि आप शिव के पूजन में इनका प्रयाेग करते हैं तो इसका लाभ आपको अवश्य हाेगा। भगवान शंकर वैसे भी जल्दी ही प्रसन्न होने वाले देव बताए गए हैं। ये अपने भक्तों को कभी भी निराश नही होने देते।
-धन प्राप्त करने के लिए भगवान भोलेनाथ को चावल चढ़ाएं, इसके साथ ही बेलपत्र भी।
-पापों का नाश तिल अर्पित करने से होता है।
-जौ सुख तो गेहूं संतान में वृद्धि का कारक बनता है। यदि इन दोनों की चीजों की कामना आप रखते हैं तो जलधारा के साथ शिव को जल चढ़ाएं व अभिषेक करें। यह तेज बुखार के लिए भी कारगर माना गया है।
-सोमवार का व्रत बेलपत्र, आंकड़े का पुष्प उत्तम वर की प्राप्ति के लिए।
-सुगंधित इत्र व तेल भी भोलेनाथ को प्रसन्न करता है और इससे आपके घर समृद्धि आती है।
-यदि आप तीव्र बुद्धि के स्वामी बनना चाहते हैं तो शक्कर मिला हुआ दूध भगवान को चढ़ाएं और अभिषेक करें।
-शहद के अभिषेक से टीबी रोग में आराम मिलता है।
प्रिय पुष्प
-चमेली, जूही, कनेर, हरसिंगार, अलसी के फूलों के साथ ही शमी पत्र भी शिव को अतिप्रिय हैं। शमी जहां मोक्ष प्रदायी बतायी गई है वहीं जूही के पुष्प चढ़ाने से कभी भी घर में अन्न की कमी नही रहती।
-धतूरे का फूल चढ़ाने से योग्य पुत्ररत्न की प्राप्ति होती है। भगवान शिव को अर्पित किया गया प्रसाद बाद में गरीबों को बांट देना चाहिए।
Created On :   31 Dec 2017 9:35 AM IST