सफलता और शांति के लिए अपनाएं ये बेहद आसान वास्तु टिप्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जीवन में सुख दुख और संताप इनका आना जाना लगा रहता है। मनुष्य सुखों की प्राप्ति और दुखों से दूर रहने के लिए कितने ही प्रयास करता है। सुख, धन, खुशियां और शांति और सफलता पाने के लिए पाने के लिए मनुष्य कितने ही उपाय करता है।
यहां हम आपको कुछ ऐसे आसान उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें करने से आप इन सभी चीजों को एक साथ अर्जित कर सकते हैं। ये उपाय इतने आसान हैं कि आपके लिए इन्हें करना बेहद सरल होगा।
वास्तुदेव देंगे आशीर्वाद
घर में भोजन पकाने के बाद गृहणी को सदैव ही वास्तुदेव के नाम से थोड़ा सा भोजन निकालकर रखना चाहिए। यदि ऐसा रोज करना संभव नही तो इसके लिए दिन निर्धारित कर लें। वास्तुदेव हर वक्त तथास्तु कहते रहते हैं। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपके घर में समृद्धि और धन दोनों का आगमन होगा। जब भी आप पूजन करें तो सदैव पूर्वाभिमुख अथवा उत्तराभिमुख होकर पूजन करें। घर पर ही इन उपायाें को अपनाया जा सकता है।
स्मरण रखें ये बात
यदि आपने श्वान पाल रखा है तो स्मरण रखें कि कभी भी वह रोए नहीं। प्राचीनकाल से ऐसी मान्यता रही है कि जहां भी श्वान रोता है। वहां कोई न कोई आपदा आने वाली रहती। इन्हें में ही भविष्य की घटनाओं का एहसास हो जाता है। साथ ही ये भी मान्यता है कि जब श्वान भैरव की सवारी है और अनेक बार इन्हें बुरी शक्तियों के आने का पहले ही पता चल जाता है। जिस वजह से वह वह रोना या चिल्लाना शुरू कर देते हैं। जाे भी प्रक्रिया आप अपनााने वाले हैं। उसे नियमित रखें जिससे की उसका पूर्ण फल आपको प्राप्त हाे।
कभी भी ना रहे भूखा
उत्तर पूर्व दिशा में कभी भी अपने पालतू को ना बांधें। साथ ही प्रयास करें कि वह कभी भी भूखा ना रहे और ना ही खाने के लिए बार-बार आपसे कहे।
Created On :   28 Dec 2017 2:59 PM IST