विजया एकादशी पर करें ये आसान उपाय, मिलेगी कर्ज से मुक्ति

Vijaya Ekadashi Vrat Katha 2018,  Vijaya Ekadashi ke saral upay
विजया एकादशी पर करें ये आसान उपाय, मिलेगी कर्ज से मुक्ति
विजया एकादशी पर करें ये आसान उपाय, मिलेगी कर्ज से मुक्ति

 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भगवान विष्णु को प्रसन्न करने का सबसे श्रेष्ठ एवं उत्तम दिन माना गया है विजया एकादशी जो कि इस बार 11 फरवरी 2018 के दिन मनाई जाएगी। इसे धारण कर स्वयं श्रीराम को समुद्र मार्ग पार करने का रास्ता मिला था। इस व्रत का महत्व भगवान राम और कृष्ण से जुड़ा हुआ है। यहां हम आपको एकादशी के दिन करने वाले कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जो कि अत्यंत सरल हैं। यदि आप इन्हें विधि.विधान से करते हैं तो भगवान विष्णु का आशीर्वाद आपको अवश्य ही प्राप्त होगा।

 

-पीपल के वृक्ष में भगवान विष्णु का वास होता है। यदि आप एकादशी के दिन आप पीपल के वृक्ष की पूजा कर दीप जलाते हैं तो निश्चित रूप से आपको फायदा होगा, यह कर्ज से मुक्ति के लिए श्रेष्ठ उपाय बताया गया है। 


-तुलसी की पत्ती भी भगवान विष्णु की प्रिय बतायी गई है। यदि आप एकादशी के दिन भगवान श्रीहरि विष्णु के प्रसाद अर्थात खीर, पंचामृत आदि में तुलसी की पत्ती अवश्य डालें। बाद में यही प्रसाद सभी को वितरित करें। यह आपकी घरेलू कलह को दूर करेगा।

 

-पीले फूल विष्णु प्रिय माने गए हैं अतः एकादशी पर विशेषरूप से विष्णु भगवान को पीले फूल अर्पित करें। इससे आपकी समस्त मनोकामनाएं अवश्य ही पूर्ण होंगी। 


-पीले रंग के वस्त्र, भोजन इत्यादि का दान भी इस दिन गरीबों को किया जा सकता है। ये भी सुख समृद्धि के लिए अति श्रेष्ठ बताया गया है। दान करने से पूर्व इन्हें भगवान विष्णु काे अवश्य ही अर्पित करें। इससे आपके दान का पुण्य दोगुना हो जाएगा।


-गाय के घी का दीपक तुलसी के समक्ष संध्याकाल में एकादशी के दिन जलाएं। ऐसा करने से परिवार में सुख शांति आएगी। भगवान विष्णु आपकी सभी समस्याओं का शीघ्र ही निदान का मार्ग आपको अवश्य ही दिखाएंगे। विजया एकादशी व्रत के दिन ये उपाय बेहद उपयाेगी सिद्ध हाेते हैं।

Created On :   9 Feb 2018 11:53 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story