ऐसा हो 'कछुए' का आकार तभी मिलेगा फायदा

you will get the benefit, If this is the shape of turtle
ऐसा हो 'कछुए' का आकार तभी मिलेगा फायदा
ऐसा हो 'कछुए' का आकार तभी मिलेगा फायदा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कछुए को आॅफिस या घर में रखना बेहद शुभ माना गया है। फेंगशुई और वास्तु शास्त्र भी इसे शुभ माना जाता है। कछुए की आकृति हमें आमतौर पर अंगूठी में भी देखने मिल जाती है। माना जाता है कि इससे देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और सुख समृद्धि आती है। हालांकि कई लोग इसका प्रयोग नकारात्मक भाव में दूसरों को नुकसान पहुंचाने के लिए भी करते हैं। वहीं इसे नकारात्मक शक्तियों के नाश के लिए भी रखा जाता है। लेकिन सभी नहीं  कछुओं की विशेष आकृति सही दिशा में रखने से ही इसका फायदा मिलता है...

उत्तर दिशा सबसे बेहतर 

यह धन और सौभाग्य दोनों में भी वृद्धि करता है। कछुए की आकृति को रखने के लिए घर की उत्तर दिशा सबसे शुभ मानी जाती है। 

पीठ पर बच्चा

एक ऐसा कछुआ जिसकी पीठ पर एक कछुए का बच्चा हो। उसे घर में रखने से संतान प्राप्ति में विशेष कारगर माना जाता है। जो दंपति इस सुख से वंचित हों उन्हें इस कछुए की आकृति लाकर घर में रखनी चाहिए।

सुंदर हो आकृति 

कछुए की सुंदर आकृति सदैव घर लेकर आएं, इससे सकारात्मकता आती है और वास्तु दोष का नाश होता है।

धातु की हो कोशिश करें

कोशिश करें कि कछुआ धातु का ही हो। ये क्रिस्टल में भी मिलते हैं, लेकिन धातु अधिक उर्जावान माने गए हैं।

एक पर तीन 

एक पर तीन कछुए की आकृति भी बड़ी ही शुभकारी मानी गई है। इसे व्यापार बढ़ाने के लिए उत्तम माना जाता है। 

 

Created On :   27 Aug 2017 11:27 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story