Putrada Ekadashi Upay: पुत्रदा एकादशी आज, इन उपायों को करने से दूरी होंगी जीवन की परेशानी

पुत्रदा एकादशी आज, इन उपायों को करने से दूरी होंगी जीवन की परेशानी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हिंदू धर्म में व्रतों का काफी महत्व है, इनमें एकादशी व्रत विशेष तौर पर भगवान विष्णु की कृपा प्राप्ति ​के लिए किया जाता है। पौष मास में शुक्ल पक्ष को पड़ने वाली एकादशी को पौष पुत्रदा एकादशी के नाम से जाना जाता है। जो कि इस साल 05 अगस्त 2025 यानी कि आज है। इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा की जाती है। मान्यता है कि पुत्रदा एकादशी का व्रत रखने वालों की भगवान विष्णु सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

जिन व्यक्तियों को संतान होने में बाधाएं आती हैं या जिन्हें पुत्र प्राप्ति की कामना हो उन्हें पुत्रदा एकादशी का व्रत अवश्य करना चाहिए। यह व्रत बहुत ही शुभ फलदायक होता है इसलिए संतान प्राप्ति के इच्छुक भक्तों को यह व्रत अवश्य रखना चाहिए जिससे कि उसे मनोवांछित फल की प्राप्ति हो सके। आइए जानते हैं इस पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि​ के बारे में...

Created On :   5 Aug 2025 3:03 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story