कपूर खानदान में छाया मातम: नहीं रही अनिल कपूर की मां निर्मला कपूर, उम्र संबंधी समस्याओं के कारण 90 वर्ष की आयु में हुआ निधन

नहीं रही अनिल कपूर की मां निर्मला कपूर, उम्र संबंधी समस्याओं के कारण 90 वर्ष की आयु में हुआ निधन
  • अनिल कपूर की मां निर्मला कपूर का हुआ देहांत
  • 90 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
  • उम्र संबंधी समस्याओं के कारणों से हुआ निधन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मशहूर बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर, फिल्म निर्माता बोनी कपूर और अभिनेता संजय कपूर की मां निर्मल कपूर का 2 मई को उम्र संबंधी समस्याओं के कारण 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। बता दें, उन्होंने बीते सितंबर 2024 में अपना 90वां जन्मदिन मनाया था। उनके निधन के बाद पूरे कपूर खानदान में मातम छाया हुआ है।

बता दें, उम्र संबंधी समस्याओं की वजह से उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाम करीब 5:45 बजे उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

निर्मला ने बीते साल सितंबर में अपना 90वां जन्मदिन मनाया था। इस अवसर पर अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपने आधिकारीक अकाउंट पर तस्वीरें साझा की थी। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, "90 साल का प्यार, ताकत और अंतहीन बलिदान। आपकी उपस्थिति हर दिन हमारे जीवन को खुशी और सकारात्मकता से भर देती है। आपका बच्चा होना सौभाग्य की बात है। जन्मदिन मुबारक हो, मम्मी!"

जानकारी के लिए बता दें, निर्मला मशहूर फिल्म निर्माता सुरिंदर कपूर की पत्नी थीं। उनके चार बच्चे अनिल कपूर, रीना कपूर, बोनी कपूर, संजय कपूर बॉलीवुड के जाने-माने हस्ती हैं। इनके अलावा निर्मला कई बड़े फिल्मी सितारों की दादी भी थी। निर्मला के पोते-पोतियों में सोनम कपूर , रिया कपूर , हर्षवर्धन कपूर, जान्हवी, खुशी, अंशुला, अर्जुन कपूर, शनाया कपूर, जहान कपूर शामिल हैं। वहीं, निर्मल की बेटी रीना कपूर का एक बेटा मोहित मारवाह है।

Created On :   2 May 2025 7:20 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story