Rajkumar Gupta Movies: डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता ने फिल्म 'रेड 2' के पहले बनाईं या पांच फिल्में, जाने किसने छापे कितने नोट

डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता ने फिल्म रेड 2 के पहले बनाईं या पांच फिल्में, जाने किसने छापे कितने नोट
  • फिल्म 'रेड 2' सिनेमाघरों में रिलीज
  • डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता ने इससे पहले डायरेक्ट की ये फिल्में
  • जाने किसने छापे कितने नोट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अजय देवगन की सीक्वल रेड 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। 2 घंटे 30 मिनट के रनटाइम और U/A सर्टिफिकेट के साथ, इस फ़िल्म को 1 मई की छुट्टी के साथ एक्स्टेंडेड वीकेंड का फायदा मिलने की पूरी उम्मीद है। इस फिल्म के पहले पार्ट को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। वहीं रेड 2 को भी अच्छे रिव्यूज मिल रहे हैं। इस फिल्म के निर्देशक राजकुमार गुप्ता के काम की भी जमकर तारीफ हो रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राजकुमार गुप्ता ने रेड 2 से पहले कौन-कौन सी फिल्में बनाईं और बॉक्स ऑफिस पर उनका प्रदर्शन कैसा रहा? तो चलिए जान लेते हैं-

फिल्म आमिर

साल 2008 में रिलीज हुई 'आमिर' से राजकुमार गुप्ता ने अपने करियर की शुरुआत की थी। इस थ्रिलर ड्रामा में राजीव खंडेलवाल ने लीड रोल निभाया था। कम बजट में बनी यह फिल्म एक आम आदमी की कहानी थी, जो आतंकवादियों के चंगुल में फंस जाता है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई थी।


फिल्म नो वन किल्ड जेसिका

'नो वन किल्ड जेसिका' राजकुमार गुप्ता की दूसरी फिल्म थी, जो जेसिका लाल हत्याकांड से प्रेरित थी। यह फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई थी। फिल्म में विद्या बालन और रानी मुखर्जी ने शानदार एक्टिंग की थी। यह एक क्राइम ड्रामा थी, जिसमें सिस्टम के खिलाफ लड़ाई को दिखाया गया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 24.72 करोड़ रुपये कमाए थे।


फिल्म घनचक्कर

2013 में आई फिल्म 'घनचक्कर' राजकुमार गुप्ता की पहली कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म थी। इसमें इमरान हाशमी और विद्या बालन नजर आए थे। फिल्म की कहानी एक चोर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी याददाश्त खो देता है। उम्मीदों के बावजूद यह फिल्म दर्शकों को प्रभावित नहीं कर पाई और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। इसने भारत में लगभग 34 करोड़ रुपये कमाए, जो इसके बजट के मुकाबले कम था।


फिल्म रेड

'रेड' राजकुमार गुप्ता के करियर की सबसे बड़ी कामयाबी रही है। अजय देवगन और इलियाना डिक्रूज स्टारर यह फिल्म साल 2018 में आई थी। यह फिल्म 1980 के दशक में आयकर विभाग के एक रियल-लाइफ रेड से प्रेरित थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 103.07 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की और सुपरहिट रही।


फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड

'इंडियाज मोस्ट वांटेड' एक एक्शन थ्रिलर थी, जो भारत के मोस्ट वांटेड आतंकवादी की तलाश पर आधारित थी। अर्जुन कपूर ने इसमें लीड रोल निभाया था। साल 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म ने मात्र 11.9 करोड़ रुपये कमाए और फ्लॉप साबित हुई।



Created On :   1 May 2025 5:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story