सोशल मीडिया रिव्यूज: अजय देवगन की फिल्म रेड 2 सिनेमाघरों में हुई रिलीज, सोशल मीडिया पर आई रिएक्शन की बाढ़, जाने दर्शकों के कैसी लगी फिल्म

- अजय देवगन की फिल्म रेड 2 सिनेमाघरों में हुई रिलीज
- सोशल मीडिया पर आई रिएक्शन की बाढ़
- जाने दर्शकों के कैसी लगी फिल्म
डिजिटल डेस्क, मुंबई। अजय देवगन की सीक्वल रेड 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही इसको लेकर काफी बज देखा जा रहा था। जिसके चलते इसकी धुआंधार एडवांस बुकिंग भी हुई है फिल्म ने प्री बुकिंग से 10 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। 2 घंटे 30 मिनट के रनटाइम और U/A सर्टिफिकेट के साथ, इस फ़िल्म को 1 मई की छुट्टी के साथ एक्स्टेंडेड वीकेंड का फायदा मिलने की पूरी उम्मीद है। वहीं रिलीज होते ही फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर रिएक्शन आने शुरु हो गए हैं। तो चलिए जानते हैं दर्शकों के अजय देवगन की फिल्म रेड 2 कैसी लगी।
लोगों को कैसी लगी फिल्म?
एक्स पर एक यूजर ने लिखा, "रेड 2 देखी। कहानी शानदार है। अजय देवगन वर्सेज रितेश देशमुख...।" दूसरे यूजर ने लिखा, "क्या मूवी है यार...पैसा वसूल।" एक और यूजर ने लिखा, "पूरी तरह से रोंगटे खड़े कर देने वाली फिल्म। दमदार डायलॉग, इंटेंस सीन...अजय देवगन बेहतरीन फॉर्म में हैं। यह एक धमाकेदार फिल्म साबित होने वाली है।" एक और यूजर ने लिखा, "जरूर देखें। यह पहली फिल्म से काफी अलग और रोमांचक है। अजय देवगन का रोल शानदार है और रितेश देशमुख की एक्टिंग लाजवाब है। कुल मिलाकर यह एक बेहतरीन फिल्म है।"
Saw #RAID2
— Upala KBR ❤ (@upalakbr999) April 30, 2025
Story ✅️#AjayDevgn vs #RiteishDeshmukh
More coming tomorrow morning... pic.twitter.com/y3SWcS4nLc
#Raid2Review #Raid2 #raid2 #AjayDevgn @ajaydevgn
— Ravi Chaudhary (@BURN4DESIRE1) May 1, 2025
What a movie yaar ⭐⭐⭐⭐⭐
Paisa Wasool Movie
Ajay Devgan ne Phad Dala
Watch the full Video on youtube and do subscribe chanel https://t.co/589mSRxZ4n pic.twitter.com/ZDTgqWzb2l
TOTALLY GOOSEBUMPS!
— Suraj (@MRSURAJ1782) April 26, 2025
Powerful Dialogues, Intense Visuals, and Ajay Devgn in top form. This one's going to be a banger!#Raid2 #AjayDevgn #Review #Raid2Trailer pic.twitter.com/oXDH5nkqIe
#Raid2Review : ⭐️⭐️⭐️⭐️
— Tejas The Critic (@Tejas01679537) April 29, 2025
4.5 / 5
Must watch. Very different from the previous part , thrilling, #AjayDevgn does an promising role , #RiteshDeshmukh acting is top class. Overall good movie must watch. #Raid2 in cinemas on 1st May. pic.twitter.com/N6mtn9j3yG
सूर्या ने रेड 2 के लिए कास्ट को दी शुभकामनाएं
बॉक्स ऑफिस पर रेड 2 और हिट 3 का क्लैश हो रहा है। वहीं साउथ स्टार सूर्या ने एक्स पर पोस्ट कर अजय देवगन और रितेश देशमुख को उनकी फिल्म रेड 2 के लिए शुभकामनाएं दीं। सूर्या ने लिखा, “डियरेस्ट शशि और सिमरन, नानी, अजय सर और रितेश, टूरिस्ट फैमिली, हिट 3, रेड 2 के सभी कलाकार और क्रू आपको शुभकामनाएँ! अनबनना फैंस रेट्रे के लिए आपके सपोर्ट के लिए ढेर सारा प्यार और सम्मान... हमारी हर फिल्म सफल हो और सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करे।”
Dearest Sasi & Simran, Nani, Ajay sir & Riteish, all the cast & crew of #TouristFamily #HIT3 #Raid2 Wishing you the bestest!#Anbannafans Lots of love and respect for your support for #Retro... May each of our films be a success & entertain the audience in theatres tomorrow.
— Suriya Sivakumar (@Suriya_offl) April 30, 2025
बॉक्स ऑफिस क्लैश पर रितेश देशमुख ने क्या कहा?
रितेश देशमुख ने सूर्या की पोस्ट को टैग करते हुए लिखा 1 मई को बॉक्स ऑफिस पर होने वाली टक्कर पर कहा सभी फिल्मों को दर्शकों से अपार प्यार मिले। हमारी सभी फिल्मों को शुभकामनाएं, भाई, आपका दिल बहुत बड़ा है। सभी फिल्मों को दर्शकों से अपार प्यार मिले, नानी, सासी, सिमरन, टूरिस्ट फैमिली रेट्रो हिट 3, रेड 2।
Best wishes to alll our films - Bro man - you have a large heart @Suriya_offl -
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) April 30, 2025
May all the films receive immense love from the audiences. #Nani, Sasi, Simran, #TouristFamily #Retro #HIT3 #Raid2 https://t.co/m8tkkp0xow
Created On :   1 May 2025 10:43 AM IST