सलमान हाउस फायरिंग: सलमान के घर के बाहर फायरिंग के 2 आरोपी गिरफ्तार, मुंबई क्राइम ब्रांच ने गुजरात से किया अरेस्ट

सलमान के घर के बाहर फायरिंग के 2 आरोपी गिरफ्तार, मुंबई क्राइम ब्रांच ने गुजरात से किया अरेस्ट
  • सलमान के घर के बाहर फायरिंग के 2 आरोपी गिरफ्तार
  • मुंबई क्राइम ब्रांच ने गुजरात से अरेस्ट किया

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी की घटना की जांच में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दो आरोपी पकड़े गए। घटना के बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच अलर्ट हो गई थीं और मामले की जांच में जुट गई थी। वहीं अब क्राइम ब्रांच को बड़ी कामयाबी मिली है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने फायरिंग करने वालें दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार देर रात मुंबई क्राइम ब्रांच ने गुजरात के भुज से दोनों को अरेस्ट किया। इनकी पहचान विक्की साहेब गुप्ता और सागर श्रीजोगेंद्र पाल के तौर पर हुई है, जो बिहार के रहने वाले हैं। इन्हें आज मुंबई लाया जाएगा।

यह भी पढ़े -सलमान को पनवेल फॉर्म हाऊस में ही मारना चाहते थे शूटर, एक महीने से कमरा लेकर रुके थे

कौन हैं दोनों आरोपी?

क्राइम ब्रांच ने घटना के 2 दिन बाद यानी मंगलवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब आरोपियों से पूछताछ जारी है। खबरों के मुताबित दोनों आरोपियों का नाम विक्की गुप्ता और सुनील पाल है। दोनों आरोपी बिहार के चंपारण जिले के रहने वाले हैं। ये दोनों फरवरी के महीने में मुंबई आए थे और तभी से फायरिंग का प्लान तैयार कर रहे थे। आरोपियों ने मुंबई के सेंट्रल के एक होटल में रूम लिया था और उसके बाद से सलमान खान के घर यानी गैलेसक्सी अपार्टमेंट की रेकी कर रहे थे। कुछ दिन बाद दोनों आरोपी पनवेल के हरिग्राम गांव के राधा कृष्ण सोसाइटी में फ्लैट लेकर रहने लगे। वो पनवेल से मुंबई आया करते थे और सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर नजर रखते थे।

यह भी पढ़े -सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले शूटरों की हुई पहचान, हमले में इस्तेमाल मोटरसाइकिल पर रायगढ़ का नंबर


खरीदी 24 हजार की बाइक

खबरों के अनुसार, आरोपियों ने अपने फ्लैट का एग्रीमेंट भी नहीं कराया था और आरोपी ने 25-30 हजार रुपये में घर किराए पर लिया था। वहीं 24 हजार रुपये में एक बाइक खरीदी थी। बाइक के मामले में पुलिस ने बताया है कि आरोपियों ने बाइक के पूरे पैसे भी नहीं अदा किए हैं। मौका पाकर रविवार को आरोपियों ने सलमान के घर के बाहर फायरिंग और फरार होकर गुजरात चले गए थे। हालांकि वहां से दोनों आरोपी पकड़े गए हैं।

यह भी पढ़े -सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी की दिल्ली पुलिस ने शुरू की जांच

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई ने ली हमले की जिम्मेदारी

सलमान खान के घर पर हमले के बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हुआ था जिसमें गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल ने हमले की जिम्मेदारी ली थी। अनमोल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है, "ॐ जय श्री राम, जय गुरुजी जम्भेश्वर, जय गुरु दयानंद सरस्वती, जय भारत। हम अमन चाहते हैं। जुल्म के खिलाफ फैसला अगर जंग से हो तो जंग ही सही। सलमान खान हमने ये तुम्हें सिर्फ ट्रेलर दिखाने के लिए किया है, ताकि तुम समझ जाओ हमारी ताकत को और मत परखो. यह पहली और आखरी वार्निंग है। इसके बाद गोलियां खाली घर पर नहीं चलेगी।" पोस्ट में आगे कहा गया, "तुमने दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील को भगवान मान रखा है, बाकी ज्यादा बोलने की हमें आदत नहीं है। लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप, गोल्डी बराड़ ग्रुप, काला जठेड़ी ग्रुप।" बिश्नोई ने ही सलमान को मारने के लिए अपने शूटर भेजे थे। पुलिस अधिकारी ने बताया है कि बिश्नोई का पोस्ट के लिए वीपीएन (वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क) का इस्तेमाल किया गया था। पोस्ट का आईपी एड्रेस पुर्तगाल का पाया गया है।



Created On :   16 April 2024 5:37 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story