69th National Film Awards 2023: अल्लू अर्जुन बने बेस्ट एक्टर, आलिया-कृति को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड

69th National Film Awards 2023: अल्लू अर्जुन बने बेस्ट एक्टर, आलिया-कृति को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड
  • 69 वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड का हुआ ऐलान
  • अल्लू अर्जुन बने बेस्ट एक्टर
  • आरआरआर की झोली में सबसे ज्यादा अवॉर्ड

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साल 2021 के लिए 24 अगस्त को 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का एलान किया गया। पुष्पा द राइज फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया। अल्लू अर्जुन यह अवॉर्ड पाने वाले तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के पहले अभिनेता बने। जबकि आलिया भट्ट और कृति सेनन को उनकी फिल्म गंगूबाई काठियाबाड़ी और मिमी के लिए संयुक्त रूप से बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। वहीं आर माधवन की रॉकेट्री-द नंबी इफेक्ट ने बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड अपने नाम किया।

इसके साथ ही बेस्ट मिशिंग फिल्म - बैंबू राइस, बेस्ट आसामीज फिल्म - अनूर, बेस्ट बंगाली फिल्म - कालकोक्खो, बेस्ट गुजराती फिल्म - लास्ट फिल्म शो, बेस्ट कन्नड़ फिल्म - 777 चार्ली, बेस्ट मेथली फिल्म - समानांतर, बेस्ट मराठी फिल्म - एकदा के जाला, बेस्ट मलयालम फिल्म - होम, बेस्ट Meiteilon फिल्म - अवर होम, बेस्ट ओड़िया फिल्म - प्रतिक्ष्या, बेस्ट तमिल फिल्म - Kadaisi Vivasayiऔर बेस्ट तेलुगू फिल्म उपन्ना बनी।

विक्की कौशल की फिल्म को मिला बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड

इस अवॉर्ड सेरेमनी में विक्की कौशल की फिल्म सरदार उधम को बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड दिया गया। वहीं पंकज त्रिपाठी को मिमी फिल्म के शानदार अभिनय करने के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड दिया गया। जबकि द कश्मीर फाइल्स के लिए पल्लवी जोशी को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के सम्मान से नवाजा गया।

इन फिल्मों को मिले सबसे ज्यादा अवॉर्ड

इस अवॉर्ड सेरेमनी में फिल्म आरआरआर को सबसे ज्यादा 7 अवॉर्ड मिले। फिल्म ने बेस्ट एक्शन डायरेक्शन, बेस्ट कोरियोग्राफी, बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स, बेस्ट कोरियोग्राफी ,बेस्ट मेल प्लेबैक और बेस्ट पॉपुलर फिल्म की कैटेगरी में अवॉर्ड जीते। वहीं गंगूबाई काठियाबाड़ी और उधम सिंह को 5-5 और द कश्मीर फाइल्स ने दो अवॉर्ड अपने नाम किए। बता दें कि सिनेमा के क्षेत्र में दिया जाने वाले देश के इस सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड की शुरुआत साल 1954 में हुई थी। इस अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन केंद्रीय सूचना और प्रसारण द्वारा किया जाता है। देश के राष्ट्रपति द्वारा इन अवॉर्ड का वितरण किया जाता है।

अल्लू अर्जुन हुए भावुक

पुष्पा फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद अल्लू भावुक हो गए। उन्होंने अपने परिवार, दोस्तों और फिल्म से जुड़े लोगों के साथ अवॉर्ड की ऐलान होते हुए देखा। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें अवॉर्ड की घोषणा के बाद वह और फिल्म के डायरेक्टर सुकुमार खुशी से गले मिलते हुए नजर आ रहे हैं।

Created On :   24 Aug 2023 5:56 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story