Abdu Rozik arrested: टीवी शो 'बिग बॉस' में नजर आए अब्दू रोजिक दुबई एयरपोर्ट पर हुए गिरफ्तार, सिंगर पर लगा चोरी का आरोप

टीवी शो बिग बॉस में नजर आए अब्दू रोजिक दुबई एयरपोर्ट पर हुए गिरफ्तार, सिंगर पर लगा चोरी का आरोप
  • अब्दू रोजिक दुबई एयरपोर्ट पर हुए गिरफ्तार
  • सिंगर पर लगा चोरी का आरोप

डिजिटल डेस्क, मुंबई। टीवी शो 'बिग बॉस' फेम अब्दू रोजिक को लेकर एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। सिंगर अब्दू रोजिक को दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार सिंगर पर चोरी का आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार अब्दू को शनिवार की सुबह करीब 5 बजे मोंटेनेग्रो से दुबई पहुंचने के तुरंत बाद अथॉरिटीज ने रोक लिया था अब इसकी पुष्टी सिंगर की मैनेजमेंट कंपनी ने ‘खलीज टाइम्स’ ने की है। इस खबर को सुनने के बाद सिंगर के फैंस काफी हैरान हैं।

चोरी के आरोप में गिरफ्तार अब्दू रोजिक

अब्दू रोजिक को दुबई एयरपोर्ट पर चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। हालांकि अभी तक ये जानकारी सामने नहीं आई है कि सिंगर पर किस चीज को चोरी का आरोप लगा है। अब्दु की टीम ने बताया है कि “हम सिर्फ इतना पता है कि उन्हें चोरी के आरोपों में हिरासत में लिया गया है।”

कौन हैं अब्दू रोजिक?

अब्दू रोजिक महज 21 साल की उम्र में एक बड़े सेलिब्रिटी बन चुके हैं। उन्होंने सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 16’ में भी हिस्सा लिया था इस शो ने अब्दू को घर-घर में फेमस कर दिया था। इसके अलावा वो सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस हैं। जहां उनकी वीडियोज और फोटोज हमेशा चर्चा में बनी रहती है अब्दू दुबई में ही रहते हैं वहां उनका आलीशान घर है। और उनकी क्यूटनेस का हर कोई दिवाना है।

Created On :   13 July 2025 10:44 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story