मनोरंजन: शादी के बंधन में बंधने जा रहे एक्टर विद्युत जामवाल, लंदन में लेंगे सात फेरे, डेस्टिनेशन पर पहुंचीं नंदिता महतानी !

शादी के बंधन में बंधने जा रहे एक्टर विद्युत जामवाल, लंदन में लेंगे सात फेरे, डेस्टिनेशन पर पहुंचीं नंदिता महतानी !
  • एक्टर विद्युत जामवाल करने जा रहे शादी
  • डेस्टिनेशन पर पहुंचीं नंदिता महतानी !

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के एक्शन-मार्शल आर्ट हीरो विद्युत जामवाल अपनी फिटनेस और शानदर एक्टिंग के लिए अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन इन दिनों एक्टर की पर्सनल लाइफ चर्चा का विषय बनी हुई है। पिछले साल सितंबर महीने में विद्युत ने डिजाइनर नंदिता महतानी के साथ अपनी सगाई की अनाउंसमेंट की थी। जिसने फैंस को हैरान कर दिया था। वहीं अब खबरें आ रही हैं कि, विद्युत जामवाल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कपल इंडिया के बाहर लंदन में शादी करने जा रहा है। शादी की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं। इस खबर को सुनने के बाद एक्टर के फैंस उन्हें बधाईंया दे रहे हैं।

जल्द शादी के बंधन में बंधेगें एक्टर?

खबरों के अनुसार, विद्युत जामवाल और नंदिता महतानी की शादी काफी ग्रेंड होने वाली है। नंदिता पहले से ही लंदन में हैं, और विद्युत जल्द ही डेस्टिनेशन के लिए रवाना होंगे। यहीं पर दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे। इतना ही नहीं खबर ये भी है कि, विद्युत जामवाल और नंदिता महतानी पहले ही शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल की शादी में सिर्फ करीबी दोस्तों और परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। ऐसा इसलिए क्योंकि, इस जोड़े ने अपनी सगाई की खबर को भी काफी सिक्रेट रखा था।

नंदिता महतानी की यह दूसरी शादी

बता दें कि, कपल ने 2021 में आगरा के ताज महल में सगाई की थी। 'कमांडो' एक्टर ने सगाई की अनाउंसमेंट करते हुए कैप्शन में लिखा था, 'क्या यह कमांडो तरीके से हुआ? 01/09/2021।' वहीं नेहा धूपिया ने भी इस सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। तस्वीर में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे थे। वहीं नंदिता की बात करें तो यह उनकी दूसरी शादी है। वह पहली दफा बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ शादी के बंधन में बंधीं थीं, जो करिश्मा कपूर के पति हैं। विद्युत जामवाल की की बात करें तो करियर की शुरुआत में एक्टर का नाम मोना सिंह से जुड़ा था, लेकिन जल्द ही वे अलग हो गए थे।


Created On :   5 Oct 2023 10:50 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story